{"_id":"585988454f1c1b4218e397d3","slug":"bhiwani-news-plot-dispute-person-axe-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट विवाद में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट विवाद में व्यक्ति की कुल्हाड़ी से हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
axe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तोशाम के गांव देवराला में चचेरे भाइयों के साथ कथित प्लॉट बंटवारे के पुराने विवाद के चलते एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
सोमवार शाम करीबन पांच बजे गांव देवराला में खेत में काम करने के बाद पत्नी के साथ घर लौट रहे 58 वर्षीय शीशराम पर हमला कर दिया गया। घायल अवस्था में शीशराम को हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। रात को शीशराम ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान लिए और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मंगलवार शाम मृतक शीशराम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के पुत्र प्रदीप ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार को पिता शीशराम व मां कौशल्या खेत में गए हुए थे। शाम पांच बजे मां कौशल्या का फोन आया कि ऊंट गाड़ी में खेत से घर आते समय रास्ते में सूरजभान के खेत के पास ऊंट गाड़ी के आगे ट्रैक्टर लगाकर मांगेराम, राजबीर व उमेद सिंह ने राड़ व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया है। प्रदीप ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद भाई रविंद्र के साथ मौके पर पहुंचे तो वहां उसके पिता को सिर में चोट लगी थी और वह बेहोशी की हालत में थे। तीन हमलावर मौके पर खड़े थे। प्रदीप ने शिकायत में बताया कि इसी दौरान आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। ट्रैक्टर भी ऊपर चढ़ाने की कोशिश की गई। लेकिन ट्रैक्टर खाई में जा धंसा। इसके बाद गांव के अन्य लोग भी मौके पर पहुंचने लगे। अन्य लोगों को आता देख आरोपी ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गए। प्रदीप की शिकायत पर पुलिस ने मांगेराम, राजबीर व उमेद सिंह के खिलाफ 323, 341, 302, 34 आईपीसी के तहत
मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी सुखबीर जाखड़ ने बताया कि मृतक के पुत्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।