{"_id":"584ef1344f1c1b416b649bbe","slug":"bhiwani-news-parole-prisoner-hung-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैरोल पर आए कैदी ने फांसी पर लटककर जान दी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैरोल पर आए कैदी ने फांसी पर लटककर जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Dec 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बवानीखेड़ा में पैरोल पर आए दहेज हत्या के मामले में सजायाफ्ता ने फांसी पर लटककर जान दे दी। शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला। सुसाइड नोट तथा परिजनों के बयान पर पुलिस ने धारा 174 की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सोमवार को वार्ड नंबर 10 के रहने वाले 31 वर्षीय तिलकराज बबलू का शव मकान के कमरे में फांसी पर झूलता मिला। मृतक के चाचा रमेश ने बताया तिलकराज 2 दिसंबर को 21 दिन के लिए भिवानी जेल से पैरोल पर आया था। जो कि मानसिक तौर से परेशान था। सोमवार को मृतक अपने मकान में छत पर बने कमरे में सोने के लिए गया था। उसकी मां पड़ोस में गई हुई थी। घर आने के बाद खाना बनाने पर खाना खिलाने के लिए मां ने अपने पुत्र तिलक को कई आवाजें लगाई। पर कोई जबाव ना मिलने पर परिजनों ने छत पर जाकर देखा तो सीढ़ियों को दरवाजा अंदर से बंद था। जिसके परिजनों ने पड़ोसी की छत से कूद कर खोला तो तिलक अपने कमरे में गार्डर पर लगे पंखे के हुक में रस्सी से झूल रहा था। जिसके सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य अस्पताल ले गए।
बार-बार आती है पत्नी की याद
तिलक राज अपनी पत्नी के हत्या के आरोप जेल में गया, उसी की याद में की अपनी जीवन लीला समाप्त की। मृतक तिलकराज की शादी लगभग 11 साल रोहतक जिले के लाहली गांव में हुई थी। जिसके एक बेटी तथा एक बेटा भी है। शादी के लगभग पांच साल बाद पत्नी की मौत के आरोप में दहेज हत्या के कारण कैद हुई थी। जिसके चलते दो दिसंबर को जेल से 21 दिन की पैरोल पर घर आया था। पुलिस को मिले सुसाइड नोट में लिखा हुआ था कि वो पिछले काफी समय से मानसिक तौर से परेशान था। उसमें लिखा था कि वो अपनी पत्नी को बहुत प्यार करता था। उसे अपनी पत्नी की याद भी बार-बार आती थी। इसके अलावा मृतक ने अपने चाचा को उसके बच्चों को संभालने की बात भी कही है।