फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, firing, accused, allegation, five, arrested

गोली कांड के आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पांच गिरफ्तार

Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 05 Jan 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, firing, accused, allegation, five, arrested
- फोटो : social media
बवानीखेड़ा में डॉ. जगदीश अरोड़ा पर गोलियां चलाने और शराब ठेकेदार पर गोली चलाने के आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पांचों आरोपी हिसार और बवानीखेड़ा के विभिन्न गांवों के रहने वाले है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एक जनवरी को कस्बे के डाक्टर जगदीश अरोड़ा के अस्पताल में घुसकर गोलियां चलाई गई। करीब एक माह पहले शराब ठेकेदार नंदी पर गोलियां चलाई गई थीं। इन दोनों ही मामले में आरोपियों को पनाह देने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों में हिसार निवासी रवि उर्फ मुगली, विकास जैमलपुरा बलियाली निवासी, रणसिंह उफु़ मडडू बवानीखेड़ा निवासी, रवि सुनार हिसार व साहिल राजपूत निवासी बवानीखेड़ा हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि गोली कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। पिछले कई दिनों से आरोपी जिन लोगों के संपर्क में थे उनसे पुलिस पूछताछ कर रही है।  इस जांच में विभिन्न जगहों से पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने आरोपियों को पनाह दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed