फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, two, cow, smugler, firing, attack

पशु तस्करों का जाल, गोसेवकों पर किया हमला, चलाई गोलियां

Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 20 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, two, cow, smugler, firing, attack
भिवानी में एक ही दिन में पशु तस्करी के तीन मामले दर्ज हुआ। चांग में गोसेवकों पर गोतस्करों ने गोलियां चलाई व हमला कर फरार हो गए तो बावड़ी गेट और अनाजमंड़ी के पास दो ट्रकों में बेरहमी से ठूंसे गए पशुओं को मुक्त करवाया गया। पुलिस ने ट्रकों के साथ सात लोगों को काबू किया। तीनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


पहला मामला चांग के पास का है। यहां हांसी की ओर से गोतस्करों की बोलेरो गाड़ी आगे दौड़ रही थी तो गोसेवक पीछा कर रहे थे। एक नाका चांग में लगाया हुआ था। चांग में गोतस्करों और गोसेवकों का आमना-सामना हुआ और पत्थर बरसाए गए। गोसेवकों का आरोप है कि गोतस्कर हथियार लिए हुए थे और उन पर गोलियां चलाई। हथियारों के कारण ही गोसेवक पीछे हटे। गोतस्कर वापस अपनी गाड़ी को मोड़कर महम की ओर से फरार हो गए। गोसेवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। गुजरानी चौकी से एसआई जगमाल सिंह ने बताया कि रोहतक वासी दिनेश आर्य की शिकायत पर अज्ञात गोतस्करों के खिलाफ मारपीट, हत्याप्रयास, आर्म्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अनाजमंड़ी के पास और बावड़ी गेट पर पुलिस ने पशुओं से भरे ट्रक पकड़े। बावड़ी गेट पर पकड़े गए ट्रक में आठ भैंस, छह कटडे़, 176 भेड़ और दो बकरियां भर रखी थी। पुलिस ने हिसार वासी विपिन की शिकायत पर तारा नगर राजस्थान वासी सुमेर सिंह, राजगढ़ क्षेत्र की श्यामों की ढाणी वासी असलम, चुरू क्षेत्र के बेलरी वासी रूस्तम, राजस्थान के टोगावाली भैणी वासी रणबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया। चारों को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनाजमंड़ी के पास पकड़े गए ट्रक से पुलिस ने 18 भैंस, 18 कटडे़ बरामद किए। यहां पुलिस हेड कांस्टेबल विकास कुमार की शिकायत पर राजगढ़ क्षेत्र के महलाना वासी गुलाप, राजस्थान के सरदार शहर के बकरा मंड़ी होली डोलटंकी वासी फखरुद्दीन, रगड़बस्ती सरदार शहर वासी खुर्शीद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर काबू किया। एसआई रामधारी ने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed