{"_id":"580d0db34f1c1b3924bc1b44","slug":"bhiwani-news-crime-three-attempt-of-murder-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन के खिलाफ हत्या का प्रयास मामला दर्ज ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन के खिलाफ हत्या का प्रयास मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : MID DAY
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के तोशाम में मामूली कहासुनी के बाद हुए झगड़े में घायल की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास किए जाने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। गांव बागनवाला निवासी संदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया है कि 20 अक्तूबर को नवदीप व नवीन के साथ खरकड़ी झांवरी शराब के ठेके पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तोशाम निवासी धर्मेंद्र के साथ कहासुनी हो गई थी। इसके बाद मोटरसाइकिल पर जाते समय आरोपियों ने मोटरसाइकिल के आगे से एकदम गाड़ी मोड़कर ऊपर चढ़ा दी और जान से मारने का प्रयास किया। इसमें उसकी एक बाजू कट गई है। संदीप एक निजी अस्पताल में भर्ती है। थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि पुलिस ने संदीप की शिकायत पर धर्मेंद्र, संदीप घोटिया व राजेश के खिलाफ भादसं की धारा 323, 326, 307, 427 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।