{"_id":"5887af4e4f1c1b476fcf3f6f","slug":"bhiwani-news-crime-thief-one-night-shops-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने एक ही रात में छह दुकानों को बनाया निशाना ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने एक ही रात में छह दुकानों को बनाया निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी शहर की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए सोमवार रात चोर गिरोह सदस्यों ने छह दुकानों के ताले चटकाए। इनमें से दो दुकानें तो सिटी थाने से महज दस कदम दूरी पर ही थी। बस स्टैंड रोड स्थित चार दुकानों में से एक में तो चोरों ने फिल्मी अंदाज में एंट्री मारी। इस दौरान चोरों ने एक दुकान से लाखों तो एक दुकान के गल्ले में रखे 20 रुपये भी उड़ा लिये। एक मेडिकल स्टोर पर लगे सीसीटीवी कैमरों में वहां कार्यरत कर्मचारी ही वारदात को अंजाम देते कैद हुआ है। इस बात की पुष्टि खुद मेडिकल शॉप संचालक ने की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित दुकान मालिकों की शिकायत पर पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज कर लिया।
मंगलवार सुबह एक साथ कई दुकानों के ताले टूटे होने से शहर में हड़कंप मंच गया। जिन छह दुकानों को चोरों ने अपना निशाना बनाया है, वो 200 मीटर के दायरे में ही हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि सभी दुकानें मुख्य मार्गों पर स्थित है। ऐसे में कही न कही पुलिस गश्त पर भी सवालिया निशान उठना लाजिमी है। अगर मुख्यमार्गों पर ही सुरक्षा प्रबंध ऐसे हैं तो फिर वार्डों या कॉलोनियों को तो सुरक्षित मानना कतई तर्कसंगत नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र की दो बड़ी गैंग सहित फायरिंग करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर राहत की सांस ली थी, लेकिन चोरों ने एक ही रात में इतनी वारदातों को अंजाम देकर फिर से अपराध के ग्राफ को ऊपर ला दिया। चोरों ने एक ज्वैलर्स शॉप, दो इलेक्ट्रॉनिक्स शॉप, एक कॉस्मेटिक्स शॉप, एक मेडिकल स्टोर व एक गोदाम को अपना निशाना बनाया। छत पर बने गोदाम को चोरों ने खंगाला, लेकिन कोई सामान ले जाने की यहां से पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि रेहड़ी धारक ही इस गोदाम में अपना सामान रखते थे।
वारदात नंबर एक:- स्वर्णकार की दुकान से साढ़े तीन लाख के जेवरात चोरी
कोर्ट रोड पर सिटी थाने के सामने स्थित दीवान ज्वैलर्स को चोरों ने अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक हरीश सोनी ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके पड़ोसी ने फोन पर उसे दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। सूचना पाकर जब वह मौके पर पहुंचा तो दुकान का सारा सामान फैला पड़ा था। उसने अंदर जाकर देख तो सीढ़ियों में एक लोहे की रॉड भी पड़ी मिली। दुकान में रखा सामान संभाला तो यहां से तीन किलोग्राम चांदी की पाजेब, डेढ़ किलोग्राम पुरानी चांदी व दो किलोग्राम के चांदी के सिक्के व नारियल सहित अन्य सामान गायब मिला। हरीश ने बताया कि दुकान में रखा तीन तोले सोना व करीब ढाई हजार की नकदी भी चोर ले गए। इस संबंध में पीड़ित दुकान मालिक सहित स्वर्णकार संघ के प्रधान सुरेश सोनी सहित अन्य स्वर्णकारों ने शिकायत पुलिस को दी है।
विज्ञापन
वारदात नंबर दो:- कॉस्मेटिक शॉप से हजारों का सामान और नगदी उड़ाई
बस स्टैंड रोड स्थित सुमन चूड़ी भंडार संचालक संजय ने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह शटर खोलकर दुकान के अंदर घुसा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। अनहोनी की आशंका के चलते जब उसने सीढ़ियों में जाकर देखा तो वहां लगा ताला टूटा पड़ा था। संजय का कहना है कि चोर छत के रास्ते उसकी दुकान में घुसे हैं और यहां रखा लेडिज सामान चोरी कर ले गए। दुकान मालिक ने बताया कि चोर उसकी दुकान से करीब छह हजार रुपये का सामान व गल्ले में रखी करीब छह सौ रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर ले गए।
वारदात नंबर तीन : वर्कर ने ही मेडिकल स्टोर में फिल्मी अंदाज मे एंट्री मारकर की वारदात
बस स्टैंड रोड स्थित अनिल मेडिकल स्टोर में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात को अंजाम देता यहां कार्यरत वर्कर ही कैद हुआ है। स्टोर संचालक अनिल ने बताया कि यहां करीब पांच माह पहले ही एक वर्कर तैनात किया था और दो दिन पहले वह रोहतक जाने का नाम लेकर छुट्टी ले गया था। मेडिकल स्टोर में उसी ने वारदात को अंजाम दिया है। मेडिकल स्टोर की तीन मंजिला छत पर रस्सी के जरिये चोरी करने युवक चढ़ा और फिर छत के जरिये मेडिकल स्टोर के अंदर दाखिल हुआ। अनिल ने बताया कि जब उसने सीसीटीवी फुटेज खंगाली में उक्त वर्कर को देखा तो उसके होश उड़ गए। अनिल ने बताया कि गल्ले में रखी करीब ढाई हजार की नकदी उसे गायब मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है।
वारदात नंबर चार:- सुरेश इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से 20 रुपये भी चुराकर ले गए चोर
अनिल मेडिकल स्टोर के साथ लगते सुरेश इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर को भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। यहां भी चोरों ने छत के जरिये ही एंट्री मारी। सुबह जब दुकान मालिक सुरेश ने शटर खोला तो सीढ़ियों का दरवाजा खुला मिला। दुकान मालिक सुरेश ने पहले सामान व फिर गल्ला संभाला। सुरेश ने बताया कि दुकान में रखा सामान जस का तस मिला। उन्होंने बताया कि गल्ले में महज 20 रुपये ही रखे थे, जिसे चोर निकाल ले गए।
वारदात नंबर पांच:- गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर से 2800 की नगदी पर किया हाथ साफ
सुरेश इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ स्थित गणेश इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर में भी चोर छत के जरिये दाखिल हुए। दुकान मालिक राजीव ने बताया कि दुकान का शटर खोलते ही आसपास की दुकानों में चोरी की बात पता चली तो उन्होंने भी दुकान में पहुंचकर सामान व गल्ला संभाला। इस दौरान दुकान में रखा सामान तो जस का तस मिला, लेकिन गल्ले में रखी करीब 2800 रुपये की नकदी गायब मिली।
दुकानदारों से मांगी है सीसीटीवी फुटेज
पीड़ित दुकानदारों में से कुछ की शिकायतें हमें मिल चुकी है, बाकी ने अभी शिकायतें नहीं दी है। सीसीटीवी फुटेज की हमने जांच भी की है। मेडिकल स्टोर संचालक को सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपने के लिए कहा गया है। जल्द से जल्द पुलिस इन वारदातों को ट्रेस आउट कर लेगी।
हितेंद्र कुमार, सिटी थाना प्रभारी
बढ़ाई जाएगी पुलिस की गश्त
पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ व्यापारियों व नगर परिषद को भी चौकीदार तैनात करने के लिए हम लिखेंगे। मेडिकल स्टोर में वारदात को अंजाम देता युवक जो कैद हुआ है उसे तुरंत पुलिस गिरफ्तार करेगी। सुरक्षा के नाम पर कही कोई ढ़िलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सुनील दलाल, एसपी
सुरक्षा व्यवस्था हो कड़ी
एक रात में छह चोरियां होना दुखद घटना है। पुलिस को गश्त बढ़ाकर सुरक्षा को मजबूत करना चाहिए। नगर व्यापार मंडल हर सहयोग देने के लिए तैयार है।
रवींद्र गुप्ता, संरक्षक, नगर व्यापार मंडल