{"_id":"578a8aaa4f1c1ba94013dbb0","slug":"bhiwani-news-crime-rupees-hotel-owner-worker-knife","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये मांगने पर ढाबा संचालक ने वर्कर को मारा चाकू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये मांगने पर ढाबा संचालक ने वर्कर को मारा चाकू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में दिल्ली रोड़ स्थित एक ढाबे पर काम करने वाले प्रवासी व्यक्ति के रुपये मांगने से खफा होकर ढाबा संचालक ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घायल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचा। अस्पताल परिसर में कुछ देर बवाल काटने के बाद वह बिना पुलिस बयान दर्ज कराए ही चला गया। घायल शराब के नशे में धुत बताया जा रहा है।
अस्पताल में उपचाराधीन राजमुद्दीन ने बताया कि वह मूल रुप से पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। शहर में दिल्ली रोड़ स्थित एक ढाबा मालिक उसे दिल्ली से 250 रुपये प्रतिदिन की दिहाड़ी पर लेकर आया था। दिहाड़ी प्रतिदिन देने का सौदा भी उनमें तय हुआ था। घायल ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह ढाबे पर कार्यरत है और रुपये मांगने पर मालिक लगातार टाल-मटोल कर रहा है। शनिवार सुबह जब उसने मालिक से रुपये मांगे तो उसने तैश में आकर वहां रखे चाकू से उसके हाथ पर हमला बोल दिया। अस्पताल में तैनात महिला चिकित्सक ने बताया कि घायल शराब के नशे में धुत था और उसने जमकर अस्पताल में हंगामा किया। जब समझाने के बाद भी वह नहीं रुका तो अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस के अस्पताल परिसर पहुंचने से पहले ही वह बिना बताए चला गया।