फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, rape, kidnappers, many days, teenager

नाबालिग को अगुवा कर अपहरणकर्ताओं ने कई दिनों तक किया कुकर्म

Mon, 04 Jul 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, rape, kidnappers, many days, teenager
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।

विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी में एक कंप्यूटर सेंटर के बाहर से क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग को अगुवा कर अपहरणकर्ताओं ने कई दिनों तक उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों पर अपहरण कर कुकर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग के पिता ने बताया कि उसका पुत्र 14 जून को शहर के एक कंप्यूटर सेंटर में आया था। जब वह क्लॉस लेकर सेंटर से बाहर आया तो तीन लोगों ने उसे अगुवा कर लिया। घर नहीं पहुंचने पर इसकी शिकायत सदर थाने में भी दर्ज करवाई। गुमशुदगी के करीब 18 दिन बाद किशोर ग्रामीणों को घायलावस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन


आंखों पर काली पट्टी बांधकर कमरे में रखा कैद
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीनों लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। इसके बाद उन्होंने उसकी आंखों पर काली पट्टी बांध दी। इसके बाद अपहरणकर्ता उसे एक खंडहरनुमा एक वीरान कमरे में ले गए। आरोपियों ने उसे वहां कमरे में कैद कर दिया। अपहरणकर्ताओं में से एक युवक सुबह-शाम उसे खाने देने ही आता था। इस दौरान भी उससे मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजधार हथियार से हमला बोल हुए फरार
 पीड़ित ने बताया कि तीनों अपहरणकर्ता उससे मारपीट करते थे। उक्त तीनों ने उसके के साथ कई बार कुकर्म भी किया। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को तीनों आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर चरखी से मानकावास रोड पर आ गए। कुछ दूर चलकर अपहरणकर्ताओं ने कार रोक लिया और आपस में बातें करने लगे। इसी बीच जब वह भागने लगा तो उक्त लोगों ने उसे पर तेजधार हथियार से हमला बोल दिया। इस दौरान कुछ ग्रामीणों के देख लेने पर सभी आरोपी पकड़े जाने के डर से मौके से फरार हो गए।


 पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों पर अपहरण, कुकर्म, मार-पिटाई व जान से मारने की धमकी देने संबंधित मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह नहीं पता चल पाया है कि आरोपी कौन थे और किस मकसद से किशोर का अपहरण किया गया। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पटाक्षेप कर देगी।
भूदेव सिंह, प्रभारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed