फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, rape, girl, protest, action

बच्ची के साथ दुष्कर्म, धरना दिया तो हुई कार्रवाई

Mon, 27 Jun 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, rape, girl, protest, action
रेप, सेक्स क्राइम - फोटो : demo pics
भिवानी के दादरी गेट क्षेत्र में एक साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। कार्रवाई नहीं होने से खफा परिजनों ने जनवादी महिला समिति के साथ मिलकर एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने के बाद डीएसपी तक मौके पर पहुंचे और बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



मामला 24 जून की दोपहर का है। दादरी गेट क्षेत्र में दोपहर के समय एक बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने अपने एक साथी की सहायता से दुष्कर्म किया। परिजन इसकी शिकायत लेकर पहले जैन चौक चौकी और  फिर महिला थाना पहुंचे। डरी बच्ची कुछ नहीं बता पाई। जिसके बाद महिला थाना में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का  मामला दर्ज किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाद में बच्ची ने  दुष्कर्म की बात कही। वे शनिवार को दिनभर पुलिस विभाग के अधिकारियों और थाने में चक्कर लगाते रहे मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सायं करीब चार बजे महिला जनवादी महिला समिति सदस्यों से संपर्क साधा और पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आवास के बाहर ही धरना दिया। जिसके बाद महिला थाना पुलिस के अलावा डीएसपी व शहर थाना पुलिस भी पहुंची। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस टीम भेजी गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची पहले घबराई हुई थी, जिस कारण खुलकर कुछ नहीं बता पाई। अब बता रही है तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। मामले में महिला थाना से एसआई बृजबाला ने बताया कि पहले छेड़छाड़ की शिकायत की थी तो दो के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। अब दुष्कर्म की शिकायत की है। मेडिकल करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed