{"_id":"57702fc24f1c1bc77379afe3","slug":"bhiwani-news-crime-rape-girl-protest-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्ची के साथ दुष्कर्म, धरना दिया तो हुई कार्रवाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बच्ची के साथ दुष्कर्म, धरना दिया तो हुई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
रेप, सेक्स क्राइम
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के दादरी गेट क्षेत्र में एक साढ़े 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। कार्रवाई नहीं होने से खफा परिजनों ने जनवादी महिला समिति के साथ मिलकर एसपी कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने के बाद डीएसपी तक मौके पर पहुंचे और बच्ची का मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला 24 जून की दोपहर का है। दादरी गेट क्षेत्र में दोपहर के समय एक बच्ची के साथ पड़ोस के ही एक युवक ने अपने एक साथी की सहायता से दुष्कर्म किया। परिजन इसकी शिकायत लेकर पहले जैन चौक चौकी और फिर महिला थाना पहुंचे। डरी बच्ची कुछ नहीं बता पाई। जिसके बाद महिला थाना में दो युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि बाद में बच्ची ने दुष्कर्म की बात कही। वे शनिवार को दिनभर पुलिस विभाग के अधिकारियों और थाने में चक्कर लगाते रहे मगर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार सायं करीब चार बजे महिला जनवादी महिला समिति सदस्यों से संपर्क साधा और पुलिस अधीक्षक से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। यहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई तो आवास के बाहर ही धरना दिया। जिसके बाद महिला थाना पुलिस के अलावा डीएसपी व शहर थाना पुलिस भी पहुंची। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया वहीं आरोपियों को पकड़ने के लिए भी पुलिस टीम भेजी गई। परिजनों ने बताया कि बच्ची पहले घबराई हुई थी, जिस कारण खुलकर कुछ नहीं बता पाई। अब बता रही है तो पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। मामले में महिला थाना से एसआई बृजबाला ने बताया कि पहले छेड़छाड़ की शिकायत की थी तो दो के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। अब दुष्कर्म की शिकायत की है। मेडिकल करवाया जा रहा है।