{"_id":"5786905b4f1c1b124b13e188","slug":"bhiwani-news-crime-rape-child-victim-recognise-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":" कुकर्म पीड़ित बच्चे ने आरोपी को पहचाना, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुकर्म पीड़ित बच्चे ने आरोपी को पहचाना, गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के चांग क्षेत्र के एक गांव में 2 जुलाई को पांच वर्षीय बच्चे के साथ हुए कुकर्म मामले में खरक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक बच्चे के पड़ोस मे ही रहने वाला है और दो बच्चों का पिता है।
पीड़ित बच्चे के चाचा ने बताया कि दो जुलाई को उसके भतीजे के साथ किसी अज्ञात युवक ने शराब के नशे में कुकर्म कर दिया था। बच्चे की गंभीर हालात को देखते हुए उसे करीब चार दिन तक भिवानी सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की थी। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई करने के बाद उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी की जांच शुरू की। आरोपी युवक एक राजनीति दल की महिला नेत्री का भाई बताया जा रहा है।
गांव में घर घर जाकर की आरोपी की तलाश
पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की। उन्होंने बताया कि इसके बाद उन्होंने अपने स्तर पर आरोपी को तलाशने के लिए गांव में बच्चे को अपने साथ लेकर घर-घर जाकर आरोपी की तलाश की। कई घरों में जाने के बाद एक घर में बैठे कई युवकों में से बच्चे ने आरोपी को पहचान लिया।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज हुई कारगर सिद्ध
पीड़ित बच्चे के पिता ने बताया कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं होती देख हमने घटनास्थल के पास स्थित पेट्रोल पंप की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई। फुटेज के सहारे ही युवक की पहचान परिजनों ने भी की।
आरोपी ने पहले लड़की को उठाया
आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि उस दिन ज्यादा शराब के नशे में था। उस दिन वह स्कूल के सामने से गुजर रहा था, इसी दौरान उसने एक छोटी बच्ची को उठाया व मोटरसाइकिल पर बैठाने लगा। लड़की ने मौके पर शोर मचा दिया व मोटरसाइकिल पर नहीं बैठी। इसके बाद उसने बच्चे को उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठाया और कुकर्म किया। इसके बाद बच्चे को उसके घर तक भी छोड़ के आया।
बच्चे के साथ कुकर्म मामले में अज्ञात युवक होने के कारण जल्दी पता नहीं लग पाया था। इस मामले में आरोपी बलराम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।
रणबीर शेखावत, खरक चौकी इंचार्ज।