फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, poison,vulgar, audio, teacher, suspend, girl student

शिक्षक का अश्लील ऑडियो वायरल मामले में छात्रा ने निगला जहर, चार शिक्षक सस्पेंड

Fri, 18 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Mar 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, poison,vulgar, audio, teacher, suspend, girl student
जहर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर से सटे एक गांव में एक शिक्षक के अश्लील ऑडियो में अपना नाम आने से आहत 12वीं की छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली है। छात्रा की मौत के बाद गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार कर दिया है। उधर शिक्षा विभाग ने तुरंत प्रभाव से चारों शिक्षकों को चार्जशीट करने के साथ ही सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने भी आरोपी चारों शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, आईटी एक्ट, एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले हालुवास गांव के सरकारी स्कूल के ही एक शिक्षक का ऑडियो वायरल हो गया था। इस ऑडियो में शिक्षक एक छात्रा से अश्लील बातें कर रहा है। इस बातचीत में तीन अन्य छात्राओं, चार शिक्षकों और कुछ युवकों का भी जिक्र है। ऑडियो वायरल होने के बाद तीन दिन पहले ग्रामीणों ने एक शिक्षक की धुनाई कर दी थी। बुधवार को जांच के लिए स्कूल पहुंचे डीईईओ सतबीर सिवाच की मौजूदगी में भी ग्रामीणों ने हंगामा कर शिक्षकों को स्कूल में एंट्री नहीं करने की चेतावनी दी थी। ऑडियो में नाम आने से आहत 12वीं की एक छात्रा ने बुधवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में परिजन छात्रा को उपचार के लिए भिवानी के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। देर रात करीब तीन बजे छात्रा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया जहां पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। मृतका के भाई के बयान पर चारों शिक्षकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, आईटी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपी शिक्षकों की गिरफ्तारी नहीं होने तक शव लेने से इनकार किया है। डीएसपी अशोक बख्शी के अनुसार दो टीमें शिक्षकों के ठिकानों पर छापामारी कर रही है। एक आरोपी के पिता को तो दूसरे के दो भाइयों को पकड़ा गया, मगर परिजन संतुष्ट नहीं हुए। परिजनों ने चेतावनी दी है कि जब तक सभी आरोपी शिक्षक गिरफ्तार नहीं होते शव नहीं उठाया जाएगा। ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में नारेबाजी कर विरोध जताया। शाम को एसडीएम सतपाल सिंह भी परिजनों को समझाने सामान्य अस्पताल पहुंचे, लेकिन परिजन अपनी मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन


ऑडियो में तीन छात्राओं का भी है जिक्र
42 मिनट की ऑडियो में बातचीत करने वाली छात्रा के साथ तीन अन्य छात्राओं का जिक्र है। गांव के ही दो-तीन युवकों और चारों शिक्षकों का इसमें जिक्र है। ऐसे में अन्य छात्राओं और युवकों की सुरक्षा के लिए अभी तक प्रशासन ने कोई व्यवस्था नहीं की है। अस्पताल में ग्रामीणों का कहना था कि यह बातचीत किसने रिकार्ड की और किसने इसे वायरल किया। बड़ी संख्या में गांव के लोगों के पास ऑडियो क्लिप है। वायरल करने वाला भी इस मामले का जिम्मेवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा की मौत के मामले में शिक्षक हरिओम, नरेश, सुनील और सोमबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
उदमीराम, एसएचओ, सदर थाना
 
चारों आरोपी शिक्षकों सुनील, हरिओम, सोमबीर और नरेश को सस्पेंड कर दिया है। चार्जशीट करने की प्रक्रिया भी चल रही है।
सतबीर सिवाच, डीईईओ

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed