फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, old dispute, bike rider, boys, firing

पुराने विवाद में युवक पर बाइक सवार युवकों ने चलाई गोली, मचा हंगामा

Sun, 22 Jan 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news,  crime, old dispute, bike rider, boys, firing
गन शॉट
भिवानी में देर सायं राजीव कॉलोनी चौक के पास एक युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोलियां चलाई। दो गोली चलाई गई। गनीमत रही कि गोली लगी नहीं। गोलियां पुराने विवाद में चलाई गई। पुलिस ने युवक की शिकायत एक नामजद समेत तीन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मामला शनिवार देर सायं करीब साढ़े छह बजे का है। राजीव कॉलोनी चौक के पास राजीव कॉलोनी वासी युवक सुभाष अपने घर के पास ही कुर्सी पर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो फायर किए गए। गनीमत रही कि कोई गोली लगी नहीं। सुभाष ने भागकर जान बचाई। हमले के बाद हमलावर बाइक से ही फरार हो गए। सूचना पर सेक्टर 13 चौकी पुलिस और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले के तार करीब सालभर पहले हुए झगड़े से जुड़े हैं। सुभाष ने बताया कि उनका नेहरू कॉलोनी वासी खुशिया नामक युवक से विवाद चल रहा है। पुलिस में भी मुकदमा दर्ज करवाया था। आज भी उसने अपने दो साथियों के साथ हमला किया है। मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्रोई ने बताया कि पुरानी रंजिश में युवक पर गोली चलाई गई है। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी वासी खुशिया व उसके दो साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed