फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   AIIMS MBBS students clash on the street after a party; scuffle with constables too.

Gorakhpur News: पार्टी के बाद सड़क पर भिड़े एम्स के एमबीबीएस छात्र, सिपाहियों से भी हाथापाई

Mon, 21 Sep 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
AIIMS MBBS students clash on the street after a party; scuffle with constables too.
गोरखपुर। होटल में जन्मदिन की पार्टी के बाद एम्स के एमबीबीएस छात्रों ने शनिवार देर रात कैंट इलाके के पैडलेगंज के पास सड़क पर हंगामा कर दिया। आपस में मारपीट कर रहे छात्रों को रोकने पहुंचे कैंट थाने के दो सिपाहियों से भी हाथापाई की गई। पुलिस ने हंगामा कर रहे आठ छात्रों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। रविवार को सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से सभी को जमानत मिल गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, एम्स के करीब 12 एमबीबीएस छात्र शनिवार रात एक होटल में जन्मदिन की पार्टी करने पहुंचे थे। पार्टी खत्म होने के बाद कुछ छात्र पैडलेगंज के पास सड़क पर आकर आपस में विवाद करने लगे। रात करीब डेढ़ बजे कैंट थाने के दो सिपाही वहां से गुजर रहे थे। छात्रों को मारपीट करते देखकर दोनों ने बीच-बचाव की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, सिपाही सादे कपड़ों में थे। छात्रों ने उन्हें बाहरी व्यक्ति समझ लिया और उनके साथ भी हाथापाई कर दी।
विज्ञापन

मामला बढ़ने पर सिपाहियों ने पैडलेगंज पुलिस चौकी को सूचना दी। डायल 112 के दो सिपाही मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे आठ छात्रों को हिरासत में लेकर कैंट थाने ले गए। पूछताछ में छात्रों के बीच विवाद की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी एम्स प्रशासन को भी दी। हिरासत में लिए गए छात्र 2021 और 2022 बैच के एमबीबीएस के बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed