फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Brother-in-law accused of entering house and committing rape; police have initiated an investigation.

Gorakhpur News: देवर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Mon, 21 Sep 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 21 Sep 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law accused of entering house and committing rape; police have initiated an investigation.
चौरीचौरा। थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने अपने अविवाहित देवर पर आधी रात घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक, 17 सितंबर की रात वह घर में अकेली सो रही थी, तभी देवर झोपड़ी में घुस आया और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सास के जागने और शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने गोरखपुर जोन के एडीजी को प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण, प्राथमिकी दर्ज करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके पति बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। आरोप है कि देवर पहले भी उसके साथ छेड़खानी और मारपीट कर चुका है, जिसके संबंध में चौरीचौरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़िता का दावा है कि करीब एक महीने पहले जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद देवर उसे धमकी दे रहा था। वह कहता था कि जमानत हो गई है और उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, 17 सितंबर की आधी रात देवर ने घर में घुसकर उसे डराया-धमकाया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसी दौरान सास की नींद खुल गई। उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गया। एडीजी कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर संबंधित थाना और पुलिस अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौरीचौरा थाना प्रभारी वेद प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पहले भी देवर के खिलाफ भाभी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घर में काफी समय से विवाद चल रहा है। मामले की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed