{"_id":"6ab0499768c952c2e209d6e3","slug":"one-accused-arrested-in-fraudulent-land-sale-deed-case-involving-forged-documents-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1457385-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज से जमीन के फर्जी बैनामे में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कूटरचित दस्तावेज से जमीन के फर्जी बैनामे में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
गोरखपुर। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान झंगहा क्षेत्र के नेवढ़ी निवासी देवनाथ यादव के रूप में हुई है। पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
जगदीशपुर निवासी 83 वर्षीय बंशीलाल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि उनकी भूमिधरी गाटा संख्या 777 की 0.585 हेक्टेयर जमीन का उनकी जानकारी और सहमति के बिना 19 अगस्त 2025 को उपनिबंधक कार्यालय चौरीचौरा में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दानपत्र/बैनामा कराया गया।
शिकायत में यशवंत सिंह यादव, देवनाथ यादव, सरिता देवी, रंजित पासवान, संदीप समेत अन्य अज्ञात लोगों पर साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया गया था। बंशीलाल के अनुसार, दस्तावेज में लगा फोटो उनका नहीं है। उसमें दर्ज मोबाइल नंबर भी उनका नहीं है। दस्तावेज के अलग-अलग पृष्ठों पर उनके नाम से किए गए हस्ताक्षर भी कूटरचित होने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक, जमीन का हस्तांतरण उनकी बड़ी बहू सरिता देवी के पक्ष में दर्शाया गया।
विज्ञापन
बंशीलाल ने जमीन पर कब्जा कर प्लाटिंग और बिक्री की तैयारी के लिए साजिश रचने का भी आरोप लगाया था। सीओ चौरी चौरा कुंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद देवनाथ यादव को गिरफ्तार किया। अब मामले में दस्तावेज तैयार कराने और जमीन के हस्तांतरण में शामिल नामजद व अन्य लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।