{"_id":"5759c1d24f1c1b250b9c5163","slug":"bhiwani-news-crime-murder-brother-beat-tease","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनाना ब्लाइंड मर्डर केस: मारपीट से तंग होकर छोटे भाई ने ही करवाई थी हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
धनाना ब्लाइंड मर्डर केस: मारपीट से तंग होकर छोटे भाई ने ही करवाई थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बड़ेसरा के नवीन ब्लाइंड मर्डर केस में मृतक के छोटे भाई ने ही हत्या करवाई थी। शराब पीने और मारपीट से तंग होकर छोटे भाई ने बड़े भाई को मारने के लिए गांव के एक रिश्तेदार को करीब डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। पुलिस ने साइबर सैल की मदद से केस की गुत्थी सुलझाने में कामयाबी हासिल की। पुलिस ने आरोपी भाई व हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि हत्या की सुपारी लेने वाला मुख्य हत्यारा व उसका साथी अभी भी फरार है।
करीब 20 दिन पहले 18 मई को पुलिस ने गांव धनाना के खेतों से गला-सड़ा शव बरामद किया था। मृतक की पहचान बड़ेसरा निवासी नवीन (24) पुत्र खजान सिंह के रूप में हुई। मृतक के भाई राहुल ने उसकी पहचान की। शव गली-सड़ी हालत में होने के कारण पुलिस ने पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता खजान सिंह के बयान पर सदर थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
बुधवार को सदर थाना पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया। एसएचओ जयसिंह ने बताया मर्डर केस की जांच में साइबर सेल की मदद लेने पर मोबाइल फोन की डिटेल से मृतक के भाई पर शक हुआ। पुलिस ने आठ जून को उसे गांव से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी राहुल ने गुनाह कबूलते हुए बताया कि उसका भाई नवीन शराब का आदी था। शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता था। मारपीट से तंग होकर उसने गांव के रिश्तेदार सुरेश रिढ़ान, जींद निवासी को सारी बात बताई। जिसके बाद बड़े भाई की हत्या करने का प्लान बना। एक लाख 40 हजार रुपये में हत्या की सुपारी दी गई। इसमें से 17 हजार रुपये एडवांस दिए गए।
विज्ञापन
रिश्तेदार ने अपने दो साथियों के साथ गला घोंट कर की हत्या
हत्या की सुपारी लेने वाले रिश्तेदार सुरेश ने अपने दो साथियों विक्की उर्फ परविंद्र और कमल सिंह के साथ हत्या की। योजना के तहत सुरेश 15 मई को पहले दोनों दोस्तों को मोटरसाइकिल से गांव बडेसरा के खेतों के पास छोड़ गया। उसके बाद शराब पीने के बहाने नवीन को घर से बुलाकर लाया। पहले नवीन को खूब शराब पिलाई और तीनों ने तीनों ने मिलकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी। शव को वहीं खेतों में ही फेंककर फरार हो गए। तीन दिन बाद पुलिस को शव मिला।
थाना सदर एसएचओ जय सिंह ने बताया कि नवीन की हत्या मामले में उसके छोटे भाई राहुल व रिढ़ाना, जींद निवासी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर आईपीसी की धारा 302, धारा 201 व 34 ए के तहत मामला दर्ज कर किया है। मामले में अन्य दो आरोपी सुरेश व कमल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।