फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, murder, axe

कुल्हाड़ी से वार कर एक की हत्या

Thu, 11 Aug 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Aug 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, murder, axe
murder in love
भिवानी के  गांव डांडमा में दो युवकों ने आंगन में सो रहे पिता को उसका बेटा समझकर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। हमले का कारण कुछ दिनों पूर्व कुआं पूजन कार्यक्रम में हुई कहासुनी बताई जा रही है। मृतक के मंझले बेटे के बयान पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
गांव डांडमा निवासी दलीप मंगलवार रात घर के आंगन में सो रहा था। इसी दौरान दो युवक दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आए। युवकों ने आते ही अंधेरे में उस पर कुल्हाड़ी से अंधाधुंध वार कर दिए। इससे मौके पर ही दलीप ने दम तोड़ दिया। पुलिस को दिए बयान में मृतक के बेटे सुरेंद्र ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का शक जताया है। सुरेंद्र का कहना है कि उक्त दोनों युवकों को उसने कुल्हाड़ी लिए रात को घर से बाहर जाते देखा था। पुलिस को दिए बयान में सुरेंद्र ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उनके पड़ोस में कुआं पूजन कार्यक्रम था। इसी दौरान उसके छोटे भाई सुशील की गांव के ही दो युवकों से नाचने पर कहासुनी हो गई थी। बाद में बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई थी। सुरेंद्र ने बताया कि उक्त दोनों युवक इस घटना के बाद से ही उसके भाई से रंजिश रख रहे थे। इसी रंजिश के चलते मंगलवार रात वो दोनों उनके घर में घुस गए और उसके पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर दिए। इसी दौरान जब पिता के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बाहर आया तो हमलावर वहां से फरार हो गए। मौके से भागने से पहले उसने दोनों हमलावरों को पहचान लिया। इसके बाद बाढड़ा थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बेटा पेपर देने गया तो पिता सो गया आंगन में
मृतक दलीप के बेटे सुरेंद्र ने बताया कि आंगन में चारपाई डालकर उसका भाई सुशील ही सोता था। पिछले तीन-चार दिन से सुशील पेपर देने मेरठ गया हुआ है। इसके बाद से सुशील की जगह उसके पिता सोते थे। मृतक के मंझले बेटे ने बताया कि उक्त दोनों युवकों को सुशील के आंगन में सोने की बात तो पता थी मगर वह मेरठ गया हुआ है इसकी उन्हें भनक नहीं थी। पुलिस का भी अंदेशा है कि हमलावर कुछ दिन पूर्व हुई कहासुनी के चलते सुशील पर हमला बोलने आए थे मगर भूलवश उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक दलीप सिंह के बेटे सुरेंद्र की शिकायत पर डांडमा गांव निवासी दीपक और अंकित के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बेटे की बजाय पिता की हत्या की गई है। हत्या का कारण कुछ दिन पूर्व हुआ झगड़ा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। - इंस्पेक्टर सूरज चावला, प्रभारी, थाना बाढड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed