{"_id":"57420a9a4f1c1bb315690ee0","slug":"bhiwani-news-crime-medical-store-owner-shoot-mhundhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंढाल में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुंढाल में मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मारी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गांव मुंढाल पुलिस चौकी के पास मेडिकल स्टोर संचालक को गोली मार कर फरार हो गए। गोली मारने के बाद बाइक की पिछली सीट पर बैठा बदमाश दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए जींद की ओर फरार हो गए। गंभीर हालत को देखते हुए दुकानदार को हिसार ले जाया गया। दुकान और पुलिस चौकी के बीच बमुश्किल 50 मीटर का फासला है।
रविवार शाम सात बजे बाइक सवार दो बदमाश कसबे के नए बस स्टैंड स्थित शीतल मेडिकल हॉल पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक से उतरकर दोनों सीधे दुकान के भीतर गए और संचालक विनोद (42) को सीट से खड़ा किया और गोली मार दी। बताया जाता है कि विनोद को एक गोली मारी। इसके बाद बदमाश आराम से बाइक पर सवार हुए और पिछली सीट पर बैठा युवक दोनों हाथों में पिस्तौल लहराते हुए फरार हो गए।
इसके बाद विनोद को संभाला और बेहोशी की हालत में उसे हिसार ले जाया गया। इस वारदात के बाद बाजार में दहशत फैल गई।
वारदात की सूचना मिलते ही मुंढाल पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ की। लेकिन, कुछ हाथ नहीं लगा।
बदमाशों ने पहन रखा था नकाब
अज्ञात हमलावर पूरी तैयारी के साथ आए थे। हमलावरों ने पहचान न हो, इसके लिए चेहरे पर नकाब पहन रखे थे, इसी कारण मौके पर मौजूद लोगों को हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी। अभी तक बदमाशों की बाइक का नंबर बनाने वाला भी कोई सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
मुंढाल बस स्टैंड पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया है। घायल विनोद को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विनोद के बयान पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
रामअवतार, मुंढाल चौकी इंचार्ज।