{"_id":"57717eaa4f1c1b1d3279af69","slug":"bhiwani-news-crime-hisar-hotel-owner-murder-prize-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार में होटल मालिक की हत्या करने वाला इनामी बदमाश काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसार में होटल मालिक की हत्या करने वाला इनामी बदमाश काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के तोशाम में वर्ष 2013 में हिसार में एक होटल मालिक की गोली मारकर हत्या करने वाला इनामी बदमाश मंजीत गारनपुरा को आईजी स्टाफ की स्पेशल टीम ने दबोच लिया है। उस पर 25 हजार रुपये इनाम था। आरोपी को पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस के साथ काबू किया गया है। तोशाम थाना पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आईजी स्टाफ की स्पेशल टीम एएसआई कर्मबीर के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार रात करीब आठ बजे पिंजोखरा मोड़ पर दबिश देकर कर एक युवक को काबू किया। युवक की पहचान गारनपुरा वासी करीब 28 वर्षीय मंजीत के रूप में हुई। उसके पास से एक पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। मंजीत हिसार पुलिस का इनामी बदमाश है और उस पर 25 हजार रुपये इनाम है। उसने 20 अक्तूबर 2013 में हिसार सदर थाना क्षेत्र में रावलवास वासी होटल मालिक की गोली मारकर हत्या की थी। इसके अलावा ईशरवाल में भी एक व्यक्ति पर गोली चलाकर हत्या करने का प्रयास किया।
मामले में तोशाम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि 25 हजार का इनामी बदमाश मंजीत गारनपुरा को आईजी स्टाफ की स्पेशल टीम ने पकड़ा है। उस पर हत्या और हत्या प्रयास के मामले दर्ज है। अब एक पिस्तौल व तीन कारतूस के साथ काबू किया है और उसके खिलाफ आम्र्ज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। उससे और मामलों का भी खुलासा होने की उम्मीद है।