फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, gun, canal, water, shot

नहरी पानी के लिए किसान पर चलाई गोली

Mon, 25 Apr 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Apr 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, gun, canal, water, shot
बंदूक
बापोड़ा गांव में नहरी पानी के लिए दो पक्षों में झगड़ा हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलाने का आरोप लगाया। झगड़े में तीन लोगों को चोट आई जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ मगर पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन


मामला रविवार सुबह करीब 10 बजे का है। गांव बापोड़ा के खेतों में नहरी पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान किसान रवींद्र पर गोली चलाई गई। गोली चलाने वाले को धक्का देने के कारण निशाना चूका वरना विवाद गंभीर हो सकता था। बाद में दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। जिसमें एक पक्ष के रवींद्र और दूसरे पक्ष के उमेद सिंह व कमल को चोट आई। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में भी दोनों पक्ष उलझ पड़े। अस्पताल चौकी पुलिस व सदर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया। सूचना पर दिनोद गेट चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

बापोड़ा वासी रवींद्र ने आरोप लगाया कि वह पानी आने के लिए नहर की सफाई कर रहा था। जब देखा तो कुछ दूरी पर नहरी पानी चोरी किया जा रहा था, जिस कारण उनके यहां तक नहरी पानी नहीं पहुंच रहा था। इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने झगड़ा किया। एक ने उस पर गोली चलाई। उसके एक साथी ने गोली चलाने वाले को धक्का दिया जिससे निशाना चूक गया। वरना गोली उसे लगती। दूसरे पक्ष से घायल उमेद व कमल ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों के खेत काफी दूर है। फिर भी उनके खेत में आकर बेवजह झगड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे सदर थाना से एसआई ओमप्रकाश ने बताया कि रवींद्र ने ग्रामीण कमल पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। बयान पर कमल के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इसके अलावा तीन-चार अन्य के नाम लिखवाए है। जिनके खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed