फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, girl, tease, beat, bus

युवती के साथ बस में की छेड़छाड़ और मारपीट, दो पर मामला दर्ज

Thu, 21 Apr 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, girl, tease, beat, bus
पहले लड़की ने दादा पर आरोप लगाया था।
गांव नौरंगाबस जाटान निवासी एक युवती के साथ चलती बस में दो युवकों ने छेड़खानी की। बस स्टैंड परिसर पर पहुंचकर इनमें से एक युवक ने युवती के साथ मारपीट भी की। हंगामा होने पर रोडवेज कर्मचारियों ने एक युवक को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं पीड़िता ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की शिकायत भिवानी के महिला थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस ने इस संबंध में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में नौरंगाबास जाटान निवासी एक युवती ने बताया कि बुधवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपनी सहेली के साथ रोडवेज बस में सवार होकर दादरी किसी काम से आ रही थी। इसी दौरान बस में मौजूद दो युवकों ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। पीड़िता ने बताया कि चलती बस में एक युवक ने उसकी तरफ अश्लील इशारे किए और अपना मोबाइल नंबर उसे थमाना चाहा। जब उसने युवक को ऐसा करने से रोका तो उसने बस स्टैंड पर पहुंचकर उस देख लेने की धमकी भी दी। पीड़िता ने बताया कि बस स्टैंड परिसर पर जब वह बस से उतरने लगी तो एक युवक ने बस का गेट बंद कर दिया। घटना में उसकी गर्दन गेट में फंस गई। इसके बाद शोर-शराबा होने पर रोडवेज कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। तभी दोनों युवकों में से एक युवक मौके से फरार हो गया जबकि उसके साथी को रोडवेज कर्मचारियों ने पकड़ लिया और मामले की सचना सिटी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस कर्मचारी मौके पर पहुंचे और युवक को अपने साथ थाने ले गए। वहीं, पीड़िता ने मामले की शिकायत भिवानी महिला थाने में दी। पीड़िता की शिकायत पर महिला पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर माईकलां निवासी अनूप व घसौला निवासी राजेश के खिलाफ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी राजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्ही देवी, महिला थाना प्रभारी भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed