फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, gang, four, members, cia, arrested

लुटेरे गिरोह के चार सदस्यों को सीआईए ने किया काबू

Thu, 03 Nov 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 03 Nov 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, gang, four, members, cia, arrested
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested

विज्ञापन
चरखी दादरी में दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर गांव चरखी के समीप लूट की योजना बना रहे गिरोह के चार सदस्यों को दादरी सीआईए ने काबू किया है। लुटेरों के पास से पुलिस ने अवैध पिस्तौल, कारतूस व लूटी गई गाड़ी सहित अन्य हथियार भी बरामद किए है। पुलिस पकड़ में आए गिरोह के सदस्यों में से दो नाबालिग है जबकि अन्य दो बरधाणा के रहने वाले है। वहीं, इनके कुछ साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में इन लुटेरों ने दादरी के अलावा झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी व नारनौल आदि जिलों की करीब ढाई दर्जन से अधिक वारदातें कबूल की है। गिरफ्त में आए चार में से दो नाबालिगों को बुधवार सुबह बाल सुधार गृह भेज दिया गया। लुटेरों ने जो वारदातें कबूल की हैं उनमें झज्जर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के अलावा अलग-अलग जिलों के दो-तीन व्यापारियों से की गई लाखों की लूट भी शामिल है।

पिछले कुछ माह से क्षेत्र में वाहन लूट के मामले धड़ाधड़ सामने आ रहे हैं। दादरी सीआईए को मंगलवार देर रात गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हाथ लगी। चरखी सब स्टेशन के पास लूट की योजना बनाते हुए चार लुटेरों को काबू किया है। इन लुटेरों में कुछ समय पहले झज्जर पुलिस पर गोलियां चलाने वाले भी शामिल है। वहीं, दादरी स्वर्णकार परिसंघ के पूर्व प्रधान से हुई करीब 25 लाख की लूट को भी इस गिरोह सदस्यों ने ही अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस पकड़े गए युवकों से अन्य घटनाओं व उनके साथियों के बारे में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन


सूचना पाकर डीएसपी ने बनाई स्पेशल टीम
सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि गिरोह सदस्यों के लूट की योजना बनाने की सूचना पाकर डीएसपी सुरेश हुड्डा के नेतृत्व में विशेेष टीम का गठन किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की स्पेशल टीम ने दादरी-भिवानी मुख्यमार्ग पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट की एक गाड़ी खड़ी नजर आई। जैसे ही पुलिस टीम उनके पास पहुंची उक्त युवकों ने फरार होने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने कुछ दूरी पर उन्हें धर दबोचा। काबू किए गए युवकों में रोहतक व राखी गढ़ी के दो युवक नाबालिग व बरधाणा निवासी सुनील उर्फ पारले और अमित उर्फ दीपक शामिल हैं। इनके कब्जे से एक गाड़ी, एक पिस्तौल, दो कारतूस, दो पाइप, दो बाइक व एक टार्च बैट्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये वारदातें हुई ट्रेस आउट
. स्वर्णकार रामबिलास से 80 तोले सोने के जेवरात सहित 80 हजार की नकदी की लूट
. दादरी में महेंद्रगढ़ रोड पर कार सवार युवकों से एक गाड़ी, तीन मोबाइल व दो अंगुठी सहित अन्य सामान लूटने की वारदात
.  दादरी के मोरवाला गांव के पास ट्रक चालक से पिस्तौल के बल पर हजारों की नकदी लूूटने की वारदात
.  समसपुर-भागवी रोड से रिट्ज गाड़ी व पैट्रोल पंप से पिस्तौल की नोंक पर हजारों की नकदी लूटने की वारदात
.  झज्जर में व्यापारी पर गोलियां बरसाकर लूटी गई करीब एक लाख रुपये की नकदी
.  झज्जर में आई-20, क्रेटा गाड़ी व डस्टर गाड़ी सहित दो बाइक लूटने की वारदातें
.  झज्जर में दो अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर की गई लाखों की लूट
. रेवाड़ी में कई गाड़ियां लूटने की वारदातों का भी किया खुलासा
. नारनौल में चार पेट्रोल पंपों के अलावा धर्म कांटे पर की गई लूट

चरखी पावर हाऊस के समीप से लूट की योजना बना रहे चार युवकों को हमने कवबू किया था। आईजी हिसार के निर्देशानुसार डीएसपी सुरेश हुड्डा ने स्पेशल टीम इनकी गिरफ्तारी के लिए बनाई थी। पकड़े गए चारों में से दो नाबालिग है जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया जबकि अन्य दोनों को कोर्ट में पेश किया गया।
शमशेर सिंह, सीआईए प्रभारी दादरी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed