{"_id":"57cf1b834f1c1b1c563187d5","slug":"bhiwani-news-crime-fight-lady-four-peple-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में एक महिला सहित चार घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगड़े में एक महिला सहित चार घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
मार पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के चरखी दादरी में खेत के रास्ते को लेकर गांव भागेश्वरी में सोमवार शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में झगड़ा हो गया। घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में उपचाराधीन एक पक्ष से घायल महिला फूल कौर ने बताया कि उनके खेत का रास्ता परिवार के ही एक व्यक्ति के खेत से होकर जाता है। उक्त व्यक्ति उनके वहां से गुजरने पर ऐतराज जताता है। इसी मसले पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद उक्त व्यक्ति शराब के नशे में परिवार के दो अन्य लोगों के साथ घर के सामने आकर गाली गलौज करने लगा जिसका विरोध करने पर उक्त लोगों ने तैश में आकर डंडो व सरियों से हमला बोल दिया। जिसमें वह व उसका बेटा वीरेंद्र घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से उपचाराधीन अशोक ने बताया कि उसी के परिवार के कुछ लोग उसकी फसलों में से ट्रैक्टर ले कर जा रहे थे जिसका उसने विरोध किया। उस समय तो उक्त व्यक्ति शांत रहे लेकिन शाम को जब वह ट्रैक्टर लेकर जा रहा था तो उस पर हमला कर दिया। हमले में अशोक व उसका भाई संदीप घायल हो गए।