{"_id":"57d9ac484f1c1bc372d477fa","slug":"bhiwani-news-crime-family-slept-house-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोया रहा, घर में हो गई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार सोया रहा, घर में हो गई चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
thief
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी के गांव नाथुवास में किसान का परिवार घर में सोया रहा और चोर घर में रखी नगदी व गहनों पर हाथ साफ कर गए। करीब एक लाख की नगदी व करीब 70 हजार के आभूषण चोरी किए गए। चोरी की सूचना पर गुजरानी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
मामला मंगलवार रात का है। चोरों ने गांव नाथुवास वासी किसान शिव कुमार के मकान को निशाना बनाया। चोर घर के कमरे से एक लाख पांच हजार रुपये की नगदी, करीब तीन तोले सोने के आभूषण व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस को दी शिकायत में शिव कुमार ने बताया कि वह छत पर सोया हुआ था। आंगन में उसकी माता व घर की बैठक में उसके पिता सोये हुए थे। माता के तकिये के नीचे से चाबी निकालकर घर में चोरी की गई है। रात को कोई आवाज नहीं हुई। उन्हें सुबह चोरी का पता लगा जब सारा सामान बिखरा मिला। मामले की सूचना मिलते ही गुजरानी चौकी से एएसआई मदन कुमार मौके पर पहुंचे। मकान का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। तलाश की जा रही है।