{"_id":"5898cb744f1c1bc155378d43","slug":"bhiwani-news-crime-eighteen-months-cm-window-complaint-case-file","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 महीने पहले हुई चोरी, सीएम विंडो में शिकायत दी तो दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
18 महीने पहले हुई चोरी, सीएम विंडो में शिकायत दी तो दर्ज हुआ मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में 18 महीने पहले हालु बाजार के नरसान पाना में हुई चोरी का मुकदमा अब सीएम विंडो पर हुई शिकायत के बाद दर्ज हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि चोर सवा लाख की नगदी के अलावा करीब 50 हजार के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। सीएम विंडो पर दी शिकायत में पीड़ित ने दो के नाम पर भी बताये। पुलिस ने शिकायत के बाद चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला दो अगस्त 2015 का है। हालु बाजार स्थित नरसान पाना में तेजपाल के घर चोरी हुई। उस समय सामान गुमशुदगी की कार्रवाई की गई। अब तेजपाल ने इसकी सीएम विंडो पर शिकायत की। जिसमें आरोप लगाया कि नरसान पाना के ही दो लोगों ने उसके घर चोरी की। उसके घर से सवा लाख की नगदी के अलावा सोने की चेन, कानों के झुमके, नाक का कोका आदि सामान चोरी कर लिया गया। ये सारा सामान एक संदूक में रखा था जो कि घर की ही रसोई में रखी गई थी। जबकि वह अपने परिवार के साथ रसोई के पास ही बने कमरे में सोया हुआ था। पुलिस में शिकायत दी थी मगर उस समय महज सामान गुम होने की कार्रवाई की गई। मामले में जैन चौक चौकी से इंचार्ज एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि चोरी का मामला वर्ष 2015 का है। जांच की जा रही है। फिलहाल शिकायत पर नरेश व रविंद्र के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है।