फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, dispute, two, lady, three, injured

विवाद में दो महिलाओं सहित तीन घायल

Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 18 Jul 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, dispute, two, lady, three, injured
विवाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
भिवानी के चरखी दादरी  में गांव लोहरवाड़ा में रविवार को हुए दो पक्षों के झगड़े में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उपचाराधीनों के बयान दर्ज कर सदर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जगवीर ने बताया कि मुख्य रास्ते के साथ उसके भाई की ईटें रखी हुई है। रविवार दोपहर बाद बरसात के पानी में रास्ता बनाने के लिए एक महिला वहां ईटें डाल रही थी। जगबीर की भाभी संतोष ने जब इसका विरोध किया तो उक्त महिला ने गाली गलौच शुरू कर दिया। उस समय आसपास के लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत कराया। थोड़ी देर बाद उक्त महिला अपने परिजनों के साथ जगवीर की विधवा भाभी के घर में घुसकर हमला कर दिया। जगवीर जब शोर सुनकर वहां पहुंचा तो उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसे घायल कर दिया। हमले में बीच-बचाव के दौरान संतोष को भी चोटें आई है। वहीं, दूसरे पक्ष से घायल सुमित्रा का कहना है कि वह अपनी बेटी के साथ अपने प्लॉट से पशु चारा लेने जा रही थी। रास्ते में एक व्यक्ति ने बुरी नीयत से उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब शोर मचाने पर व्यक्ति ने उसे नहीं छोड़ा तो उसकी बेटी ने पत्थर मार उक्त व्यक्ति के चुंगल से उसे छुड़वाया। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने तैश में आकर उन पर डंडों से हमला बोल दिया। सुमित्रा ने यह भी बताया कि उक्त व्यक्ति यह हरकत एक बार पहले भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed