{"_id":"578fceb54f1c1bd722c4b7fe","slug":"bhiwani-news-crime-department-doctor-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने भी मानी चिकित्सक की गैरहाजिरी की बात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विभाग ने भी मानी चिकित्सक की गैरहाजिरी की बात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के बौंदकलां के राजकीय सामुदायिक केंद्र में चिकित्सक की गैरमौजूदगी के चलते उपचार के अभाव में हुई महिला की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सक को दोषी माना है। इससे पहले पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवाकर चिकित्सक के घटना के समय सीएसची की बजाय घर पर होने का खुलासा किया था। पुलिस उप अधीक्षक ने कॉल डिटेल की जांच रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी थी।
एक दिसंबर 2015 को कस्बा निवासी मिथलेश की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद उसका बेटा अमित उसे लेकर सीएचसी पहुंचा था। यहां तैनात चिकित्सक नरेश गैर हाजिर होने के चलते उसे प्राथमिक उपचार नहीं मिल पाया। इसके बाद परिजन महिला को पीजीआई ले जाने लगे लेकिन बीच रास्ते उसकी मौत हो गई थी। इस मामले की शिकायत करने डिप्टी सीएमओ को मामले की जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान उन्होंने कर्मचारियों के बयान दर्ज कर चिकित्सक नरेश को क्लीन चिट दे दी थी। उधर अमित ने इस मामले को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत की थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने डीएसपी को मामले की जांच करने को कहा था।
पुलिस ने कॉल डिटेल निकलवा की स्थिति स्पष्ट
पुलिस अधीक्षक भिवानी द्वारा मुख्यमंत्री ग्रिविन्सिज सेल हरियाणा चंडीगढ़ को जारी पत्र क्रमांक 1601 पी के अनुसार बताया कि परिवादी द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर पुलिस ने चिकित्सक नरेश के तीन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल निकलवाकर अध्ययन किया तो इसमें लोकेशन दुबलधन दिखाई गई। इससे स्पष्ट हो गया कि घटनाक्रम के वक्त चिकित्सक सीएचसी की बजाय अपने घर पर आराम फरमा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने चिकित्सक की कॉल डिटेल निकलवाई थी। इसमें उस दिन बौंद की बजाय मोबाईल की लोकेशन दुबलधन पाई गई। पुलिस ने मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई थी।
विजय देशवाल, डीएसपी