फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, cooperative bank, theft, try

को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक में चोरी का प्रयास

Tue, 27 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 27 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, cooperative bank, theft, try
crime demo - फोटो : MID DAY
भिवानी के ढिग़ावा मंडी कस्बे के को-ऑपरेटिव सोसायटी बैंक में रविवार रात अज्ञात लोगों ने चोरी का प्रयास किया। चोर बैंक के पीछे लगे एक लोहे की खिड़की की ग्रिल काटकर अंदर घुसे, परंतु स्ट्रांग रूम में रखी कैश सेफ का ताला नहीं टूटने से अपने मकसद में कामयाब नही हो सके।
विज्ञापन


सोमवार सुबह करीब नौ बजे बैंक कार्यालय को खोला गया तो कर्मचारी सन्न रह गए। कैश सेफ सुरक्षित होने से सब ने राहत की सांस ली। बैंक मैनेजर सज्जन सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बैंक समय समाप्ति के बाद अन्य दिनों की भांति वो अपने स्टाफ के साथ बैंक स्ट्रांग रूम के ताले आदि चेक कर अपने घर गए थे। शनिवार तथा रविवार को बैंक अवकाश होने के कारण कोई भी स्टाफ का सदस्य बैंक नहीं आया। सोमवार को सुबह करीब नौ बजे अन्य दिनों की भांति जब वो स्वयं तथा स्टाफ बैंक में आया तो देखा कि स्टांग रूम के दो ताले टूटे हुए थे तथा सामान इधर उधर बिखरा हुआ था। बाद में गहनता से जांच में पाया गया कि चोर बैंक के पीछे की खिड़की की लोहे की ग्रिल को काटकर बैंक में घुसे तथा पीछे के कमरे का दरवाजा तथा स्ट्रांग रूम के दो ताले तोड़कर अंदर घुसे तथा कैश सेफ का कुंडा भी तोड़ा परंतु कैश सेफ का ताला तोड़ पाने में चोर कामयाब नहीं हुए। चोरो ने बैंक के अंदर के सामान को भी खंगाला है परंतु अंदर के सामान में से सीसीटीवी की एलइडी के अलावा कुछ भी अपने साथ नहीं ले गए। मामले की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने बैंक में आकर मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी के डीवीआर में लगी रिकार्डिंग हार्ड डिस्क पूरी तरह से सुरक्षित है जिसके फुटेज मंगलवार को दे दी जाएगी। उसके बाद संभावना है कि घटना के जिम्मेदार लोगों की पहचान सामने आए।
विज्ञापन


जांच अधिकारी एएसआई सुगन सिंह ने बताया कि घटना स्थल का मुआयना किया जा चुका है तथा सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed