फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, car, loot, accused, arrest

कार लूटने का आरोपी किया काबू

Mon, 20 Jun 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 20 Jun 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, car, loot, accused, arrest
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
चरखी दादरी में हथियार के बल पर कार छीनने के आरोपी को सीआईए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी कार छीनकर हिसार भाग गए थे जहां उन्होंने शराब ठेकेदार की हत्या कर दी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा
विज्ञापन


सीआईए पुलिस इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को शहर के चिड़िया मोड़ से कार सवार तीन बदमाशों ने झोझू निवासी बिजेंद्र से कार से छीन ली थी। कार सवार बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर वारदात को अंजाम दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी की थी लेकिन आरोपी कार में सवार होकर हिसार भाग गए थे। बाद में आरोपियों ने हिसार में शराब ठेकेदार की हत्या कर दी थी। उसके बाद आरोपी फरार थे। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। शमशेर सिंह ने बताया कि घटना में संलिप्त आरोपी अंकुश निवासी रिडाना जींद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपी मनोज व संदीप निवासी नौगावां अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश  में जुटी है। पकड़े गए आरोपी अंकुश से पुलिस ने अवैध पिस्तौल व घटना में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद करने का प्रयास कर रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ हिसार पुलिस थाने में भी केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed