{"_id":"58012e864f1c1b210328e0c2","slug":"bhiwani-news-crime-bribe-bank-manager-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेते हुए बैंक मैनेजर गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिश्वत लेते हुए बैंक मैनेजर गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
रिश्वत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के मंढोली कलां गांव के सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक के मैनेजर को हिसार विजिलेंस टीम ने एक हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मैनेजर हरियावास गांव के किसान से किसान क्रेडिट कार्ड के पैसे निकलवाने की एवज में पैसों की मांग कर रहा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हरियावास गांव के किसान प्रेम ने इस संबंध में विजिलेंस विभाग को शिकायत दी थी। किसान के अनुसार, उसने सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मंढोली कलां से 8 लाख 47 हजार रुपये का केसीसी बनवाया हुआ था। इसमें से उसने 5 लाख 75 हजार रुपये विड्रा किए थे। अब उसे 50 हजार रुपये की ओर जरूरत थी। इसके लिए मैनेजर से संपर्क किया तो मैनेजर ने उससे एक हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। किसान ने मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग से की।
विज्ञापन
शिकायत पर विभाग ने भिवानी के तहसीलदार संजय बिश्नोई को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया तथा इंस्पेक्टर भूपेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में एसआई गोपालाराम, सदानंद, एससी जगमीत, नरेश, गुरूसेवक सहित टीम का गठन कर किसान को एक हजार रुपये का नोट दिया। किसान ने जैसे ही पैसे मैनेजर को दिए तथा विजिलेंस टीम को इशारा किया तो टीम ने मैनेजर की तलाशी ली। मैनेजर की जेब से रंग लगा हुआ एक हजार रुपये का नोट बरामद हो गया। पुलिस ने मैनेजर के हाथ धुलवाए तो हाथ रंग से लाल हो गए। विजिलेंस टीम ने मैनेजर को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। टीम में शामिल इंस्पेक्टर भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि विजिलेंस टीम ने बैंक मैनेजर रामनिवास को एक हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हरियावास गांव के एक किसान की सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक मंढोली कलां शिकायत मिली थी। विजिलेंस ने किसान द्वारा बैंक मैनेजर रामनिवास को दिए गए रिश्वत के पैसे बरामद कर मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया हैÓ।
भूपेन्द्र शर्मा, इंस्पेक्टर विजिलेंस, हिसार।
मंढोली कलां के मैनेजर रामनिवास को एक हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। हरियावास के किसान की शिकायत थी कि मैनेजर केसीसी के लिए रिश्वत की मांग कर रहा थाÓ।
संजय बिश्नोई, ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं तहसीलदार भिवानी।