फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, crime, adampur girl murder, police

आदमपुर युवती हत्याकांड को लेकर पुलिस ने की छापेमारी

Mon, 08 Aug 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 08 Aug 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, crime, adampur girl murder, police
murder
भिवानी के चरखी दादरी में गांव आदमपुर युवती हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने कई गुप्त ठिकानों पर दबिश दी लेकिन हत्यारोपी का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस हत्याकांड की बारीकी से जांच में जुटी है। हत्या के कारणों का दूसरे दिन भी पता नहंीं चल सका है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात गांव आदमपुर में  करीब 18 वर्षीय युवती की उसके बड़े भाई ने तेजधार हथियार से हत्या कर दी थी।  रात के समय हुई इस घटना के समय लड़की  की मां मकान में सो रही थी। मां ने सुबह देखा तो लड़की मृत अवस्था में पड़ी थी। आरोपी हत्या कर रात को ही घर से फरार हो गया था । पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में करवाया था।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देशराज दहिया ने बताया कि रविवार को पुलिस ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी को लेकर कई गुप्त ठिकानों पर दबिश दी लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग सका है। हत्याकांड दूसरे दिन भी अनसुलझा बना हुआ है। पुलिस मौके से मिले मोबाइल के आधार पर भी घटना को ट्रेस करने की कोशिश में जुटी है। आरोपी वाहन चलाता है। पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। पुलिस घटना से संबंधित तथ्य एवं आवश्यक सबूत जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed