{"_id":"58616d404f1c1b8940eec13e","slug":"bhiwani-news-chating-left-throw-acid","type":"story","status":"publish","title_hn":"बातचीत छोड़ दी, इसलिए फेंका था तेजाब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बातचीत छोड़ दी, इसलिए फेंका था तेजाब
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
एसिड अटैक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी के गांव दिनोद में युवती पर तेजाब फेंकने की घटना में आरोपी ममेरे भाई ने कुछ राज और उगले। उसने कबूला कि वह युवती से प्रेम करता था, लेकिन उसने बातचीत छोड़ दी, इसलिए उस पर तेजाब फेंका। पुलिस ने पड़ोसी के घर की छत से बोतल को भी बरामद कर लिया है।
जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि सोमवार को पुलिस रिमांड के बाद पूछताछ के दौरान आरोपी ने युवती से प्रेम करने की बात कबूल करते हुए बताया कि जब उसने उससे बात करनी बंद कर दी तो यह कदम उठाया। पुलिस ने युवती के पड़ोसी के बॉथरूम की छत से उस बोतल को बरामद कर लिया है, जिसमें आरोपी तेजाब लेकर आया था। जांच अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई बोतल आधी तेजाब की भरी हुई मिली। आरोपी वारदात से पहले रात को ठहरा भी पड़ोसी के घर ही था। यह भी बात सामने आई है कि उसने तेजाब नजफगढ़ (दिल्ली) की एक दुकान से लिया था।
यह था मामला
गत 23 तारीख को तड़के चार बजे दिनोद गांव में एक युवती पर उस समय तेजाब डाल दिया गया था, जब वह अपने घर के भीतर सोई हुई थी। आरोपी ने बड़े नियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया। घर में घुसने से पहले उसने बल्ब उतार कर घर में अंधेरा कर दिया। ताकि, उसे कोई पहचान न सके। युवती ने अपने बयान में आरोपी को पहचानने में असमर्थता जताई थी। 25 दिसंबर को पुलिस तेजाब फेंकने के आरोप में पीड़िता के ममेरे भाई को गिरफ्तार किया। आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे एक दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया।