फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   bhiwani news, car, break, bag, rupees, theft

गाड़ी का शीशा तोड़ रुपयों का भरा बैग चोरी

Sat, 28 Jan 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 28 Jan 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
bhiwani news, car, break, bag, rupees, theft
file imge - फोटो : अमर उजाला
भिवानी के  सेक्टर 23 में दिनदहाड़े गाड़ी का शीशा तोड़ रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया गया। बैग में जरूरी कागजात के अलावा 22 हजार सात सौ रुपये की राशि थी। वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पीड़ित इंश्योरेंस कंपनी में एडवाइजर ने इसकी शिकायत थाने में की। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मामला सायं करीब साढ़े चार बजे का है। इंश्योरेंस कंपनी में सीबीए संदीप कुमार अपने किसी दोस्त से मिलने सेक्टर 23 में भगत सिंह चौक से होंडा एजेंसी की ओर जाने वाले मार्ग पर रेस्टोरेंट के पास गए थे। गाड़ी सड़क किनारे दीवार के साथ खड़ी थी। जब वापस आए तो गाड़ी की पिछला दरवाजा खुला हुआ था और शीशा टूट हुआ था। पास जाकर देखा तो गाड़ी में रखा बैग गायब था। गाड़ी का शीशा तोड़ बैग चोरी की सूचनाभर से आसपास भीड़ लग गई। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। संदीप कुमार ने बताया कि वे अपने दोस्त से मिलने गली के अंदर गए थे। गली में गाड़ी नहीं जा सकती थी, इस कारण बाहर खड़ी की। वापस आए तो शीशा टूटा मिला। बैंक में किसी की रिन्यूअल राशि थी।करीब 22 हजार सात सौ रुपये की नगदी थी। बैग चोर लिया गया है। सिविल लाइन थाना में शिकायत दी गई है। मामले में एसएचओ सिविल लाइन थाना संजय बिश्रोई ने बताया कि शिकायत मिली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed