{"_id":"57eacb554f1c1b537c574a40","slug":"bhiwani-news-bus-stand-lady-hand-cash-snatch-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड परिसर से महिला के हाथ से नकदी छीन युवक फरार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस स्टैंड परिसर से महिला के हाथ से नकदी छीन युवक फरार
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
rupees note
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी बस स्टैंड परिसर पर दयानंद कॉलोनी निवासी एक महिला के हाथ से 80 हजार की नकदी झपटकर युवक फरार हो गया। महिला यह राशि गांव मालियावास से ब्याज पर लेकर आई थी। खबर लिखे जाने तक मामले की शिकायत पुलिस के पास नहीं पहुंची थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दयानंद कॉलोनी निवासी राजबाला मंगलवार सुबह मालियावास से किसी घरेेलू काम से 80 हजार की नकदी ब्याज पर लेकर आई थी। बस स्टैंड परिसर पर बस से उतरने के बाद ज्यों ही महिला ने नकदी बाहर निकाली तो पीछे से आया अज्ञात युवक उसके हाथ से नकदी झपटकर फरार हो गया। इसके तुरंत बाद महिला ने शोर मचाया तो मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जब तक लोग आरोपी का पीछा करते वह बस स्टैंड परिसर से निकलकर पहुंच से बाहर जा चुका था। इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी का कहना है कि उनके पास फिलहाल कोई लिखित में शिकायत नहीं आई है। अगर पुलिस के पास शिकायत आती है तो इस संबंध मे उचित कार्रवाई की जाएगी।