फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Beat wife to bring Rs everyday, took longer life

हर रोज रुपये लाने के लिए बीवी को पीटता था, अब ले ली जान

Wed, 25 Nov 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी
ब्यूरो/अमर उजाला भिवानी Updated Wed, 25 Nov 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। अजीतपुरा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटके महिला के शव मामले में परिजनों ने दहेज के लिए तंग करने और फंदा लगाने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अजीतपुर गांव में सोमवार शाम करीब 24 वर्षीय महिला सीमा का शव पंखे के साथ बंधी चुन्नी से लटकता मिला था। सूचना पर रात को ही मृतका के मायके पक्ष से परिजन अस्पताल पहुंचे। मृतका के पिता धारूहेड़ा(रेवाड़ी) की संतोष कॉलोनी वासी मुंशी सिंह ने बताया कि उसकी बेटी की शादी करीब चार साल पहले अजीतपुर वासी रामफल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए तंग किया जा रहा था। अब तो रामफल हर रोज उसकी बेटी के साथ मारपीट करता और रुपये लाने के लिए मजबूर करता। फोन पर परिवार वालों से बातचीत भी नहीं करने देता। अनेक दफा उसे समझाया भी, मगर वह नहीं माना। उससे तंग होकर उसकी बेटी ने यह कदम उठाया। पुलिस ने मामले में मृतका के पति रामफल के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में एसएचओ सदर थाना उदमीराम ने बताया कि मृतका के पिता के बयान पर मृतका के पति के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच की जा रही है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed