फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   auto driver, cirme, police, bhiwani, robber

ऑटो चालक ही निकला लुटेरा

Thu, 27 Apr 2017 01:09 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Thu, 27 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
auto driver, cirme, police, bhiwani, robber
आटो चालक ही निकला लुटेरा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
24 अप्रैल की रात थिलौड़ गांव के पास ऑटो में सवार व्यापारी से मारपीट कर सवा लाख की नगदी और जरूरी कागजात लूटने की घटना को अंजाम ऑटो चालक ने ही दिया था। सीआईए पुलिस ने कालुवास वासी ऑटो चालक व उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में प्रयोग की गई पल्सर बाइक भी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन


मामला 24 अप्रैल का है। भिवानी के हालु बाजार निवासी किरयाणा व्यापारी निपुण ऑॅटो में बहल के दुकानदारों को सामान देकर व उगाही कर वापस भिवानी लौट रहा था। जब वह पटौदी व थिलौड़ गांव के पास पहुंचा तो एक बाइक पर आए दो युवकों ने ऑटो रुकवाया और व्यापारी से मारपीट कर सवा लाख रुपये व जरूरी कागजात लूट लिए।
विज्ञापन


घटना के बाद से ही सीआईए टीम मामले की गहन जांच में जुटी थी। इस मामले में पुलिस ने ऑटो चालक सोमबीर व उसके साथी रवि को गिरफ्तार किया। दोनों की गिरफ्तारी की तो सारा मामला खुल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज एसआई रविन्द्र कुमार ने बताया कि जिस ऑटो से व्यापारी बहल गया वह कालुवास निवासी सोमबीर का था।

हर रोज सोमबीर ही व्यापारी निपुण को भिवानी से बहल किराये पर ले जाता व लाता था। सोमबीर को भनक लगी की 24 अप्रैल को निपुण उगाही कर लाखों रुपये लाएगा। ऐसे में उसने ऑॅटो खुद ले जाने की बजाय किसी अन्य युवक को ऑॅटो चालक के रूप में भेज दिया और शाम को वापसी की सूचना फोन पर लेता रहा। जैसे ही ऑॅटो पटौदी व थिलोड़ गांव के पास पहुंचा तो पहले से घात लगाकर बैठे सोमबीर व उसी के गांव के रवि ने व्यापारी से मारपीट कर सवा लाख रुपये व कागजात छीन लिए। आरोपियों को उन्हीं के गांव से गिरफ्तार किया गया है। लूटी गई राशि और लूट में प्रयोग बाइक बरामद कर ली है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed