फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   auto-canter Collision five woman labour died

ऑटो-कैंटर भिड़े, पांच महिला मजदूरों की मौत

Mon, 21 Dec 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी Updated Mon, 21 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
 भिवानी जिले के गांव मीरान में रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे महिला सवारियों से भरे एक ऑटो व कैंटर की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन


हादसे में पांच महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चालक सहित 10 सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए पहले भिवानी जिले के मीरान गांव के सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया।

गांव हरिकोट व हिसार शहर से मजदूरी के लिए 14 महिलाएं भेरा गांव में स्ट्रॉबेरी के खेत में मजदूरी के लिए गई थीं। वे हर रोज यहां से आती जाती थीं। ढाया गांव का ऑटो चालक राजाराम उन्हें ले जाने व लाने का काम करता था।
विज्ञापन


रविवार को वे करीब साढ़े चार बजे ऑटो में सवार होकर हिसार की तरफ आ रही थी। मीरान गांव के बिजली घर के पास हिसार की तरफ से आ रहे कैंटर के साथ ऑटो की आमने-सामने की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑटो में पांच महिलाएं हरिकोट गांव की तथा हिसार शहर की 9 महिलाएं व ऑटो चालक सहित सभी घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो इनमें से पांच की मौत हो गई।


मृतकों में हरिकोट गांव निवासी 45 वर्षीय महिला बाला व चंद्रो, हिसार सैनियान मोहल्ला निवासी शांति देवी, राजीव नगर निवासी नाथो देवी और हिसार की सन्नो की मौत हो गई। घायलों में हरिकोट निवासी रामपति, राजबाला व भंतो देवी, हिसार सब्जी मंडी निवासी ममता, शीला, ढाणी बढ़वाल निवासी सरोज, 12 क्वार्टर निवासी सीता और कांता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed