{"_id":"6470855e4acf3b41390aeea5","slug":"angry-women-created-ruckus-at-complaint-center-due-to-drinking-water-crisis-in-bhiwani-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani: पेयजल संकट से गुस्साई महिलाओं ने शिकायत केंद्र पर किया हंगामा, जेई को सुनाई खरी-खोटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Bhiwani: पेयजल संकट से गुस्साई महिलाओं ने शिकायत केंद्र पर किया हंगामा, जेई को सुनाई खरी-खोटी
Fri, 26 May 2023 03:39 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 26 May 2023 03:39 PM IST
सार
भिवानी के बीटीएम चौक क्षेत्र की चिरंजीव और लेबर कॉलोनी की महिलाएं और क्षेत्रवासी सुबह घंटाघर बूस्टर पर बने शिकायत केंद्र पर पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह से लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। कभी बूस्टर की मोटर खराब हो जाती है तो कभी पूरा समय आपूर्ति नहीं दी जाती।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिवानी के चिरंजीव कॉलोनी और लेबर कॉलोनी के सैकड़ों लोगों और महिलाओं ने शुक्रवार को घंटाघर स्थित शिकायत केंद्र पर पहुंचकर हंगामा किया। गुस्साई महिलाओं ने शिकायत केंद्र पर कर्मचारियों व जेई को खूब खरी खोटी सुनाई वहीं लोगों का आक्रोश देखकर कर्मचारियों ने पुलिस बुलाई। मौके पर पहुंचे शहर थाना पुलिस एसएचओ ने लोगों को शांत किया और समस्या के समाधान के लिए जेई ने आश्वासन दिया। घंटाघर शिकायत केंद्र और बूस्टर पर ही महिलाओं ने जलसंकट को लेकर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन
चिरंजीव व लेबर कॉलोनी में गहराया है जलसंकट, बूस्टर पर की नारेबाजी
बीटीएम चौक क्षेत्र की चिरंजीव और लेबर कॉलोनी की महिलाएं और क्षेत्रवासी सुबह घंटाघर बूस्टर पर बने शिकायत केंद्र पर पहुंचे। लोगों ने आरोप लगाया कि करीब डेढ़ माह से लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं। कभी बूस्टर की मोटर खराब हो जाती है तो कभी पूरा समय आपूर्ति नहीं दी जाती। पहले एक दिन छोडक़र एक दिन पीने का पानी दिया जा रहा था, लेकिन अब तो पानी नहीं नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
नगर परिषद उपाध्यक्ष सतेंद्र मोर बोले: कई जगह लीक हैं पानी लाइन पर वाल्ब
लोगों के साथ शिकायत केंद्र पर पहुंचे नगर परिषद उप प्रधान सतेंद्र मोर, पार्षद मनीष गुरेजा, पूर्व पार्षद बलवान सिंह , सुनील कुमार, रानी, विद्या, डॉ एसके सिन्हा, राजबीर भट्टी, पवन जोशी, दर्शन अरोड़ा, हीरालाल, मदन, होशियार सिंह, छैलू राम, शम्भू पंडित, रविन्द्र कुमार, सोहनलाल, सीता राम, राधेश्याम, मदनपाल , धर्मपाल, प्रेम मेहता ने बताया कि पिछले कई दिनों से उनके क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। अधिकारियों को कई बार फोन करते है तो अधिकारी फोन नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि विभाग को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का कोई भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन