{"_id":"622e3432679d7016f25507f3","slug":"accused-of-cheating-of-28-lakhs-in-the-name-of-job-in-army-arrested-in-bhiwani-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिवानी: आर्मी में नौकरी के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, निभाता था बिचौलिये की भूमिका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भिवानी: आर्मी में नौकरी के नाम पर 28 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी गिरफ्तार, निभाता था बिचौलिये की भूमिका
Sun, 13 Mar 2022 11:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 13 Mar 2022 11:43 PM IST
सार
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बेरोजगार युवाओं को पैसे लेकर भर्ती कराने के मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाता था।
विज्ञापन
ठगी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरियाणा के भिवानी में औद्योगिक पुलिस थाने की टीम ने आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर 28 लाख रुपये की ठगी का आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी भर्ती कराने में बिचौलिये की भूमिका निभाता था। भिवानी निवासी आशीष ने औद्योगिक पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिसमें उसने पुलिस को बताया था कि उसकी मुलाकात इंद्रवीर निवासी हिसार व नरेंद्र निवासी हिसार के साथ हुई थी।
विज्ञापन
ये दोनों पैसे लेकर आर्मी में भर्ती कराते थे। जिस पर उसने सात युवाओं के प्रति चार लाख रुपये के हिसाब से 28 लाख रुपये में बात पक्की की थी। लेकिन आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से करीब 11 लाख रुपये लेने के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र व फर्जी आई कार्ड थमा दिए।
विज्ञापन
नौकरी नहीं लगने पर जब युवाओं ने अपने पैसेमांगे तो उन्हें धमकी दी गई। इस संबंध में पुलिस ने केस दर्ज किया था। सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार की टीम ने सेक्टर 13 से एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की पहचान आशीष उर्फ मुकेश निवासी किरोड़ीमल मंदिर करनाल के रूप में की है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के रिमांड पर हासिल किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बेरोजगार युवाओं को पैसे लेकर भर्ती कराने के मामले में बिचौलिये की भूमिका निभाता था। इस मामले में दो आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।