{"_id":"5900f60d4f1c1b9928c0e47c","slug":"accident-car-bike-couple-child-charkhidadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में दंपति और बेटी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियो-बाइक की टक्कर में दंपति और बेटी घायल
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Thu, 27 Apr 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
मातनहेल के समीप स्कोर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार दंपति घायल हो गया। इस हादसे में उनकी नवजात बेटी को भी चोट आई है। वाहन चालकों ने उन्हें दादरी के सिविल अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव नयोला निवासी बलवान पत्नी मन्नू और दो वर्षीय पुत्री भावना के साथ बाइक पर किसी काम से जा रहे थे। मातनहेल मोड़ पर सामने से आ रही स्कोर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्कार्पियो सवार मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने घायलों को को दादरी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उनको प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।