{"_id":"5c76ecabbdec22739b06b5c9","slug":"91551297707-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण का प्रयास, परिजनों ने पकड़ा युवक, धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सातवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण का प्रयास, परिजनों ने पकड़ा युवक, धुनाई के बाद पुलिस के हवाले किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर की एक कॉलोनी में देर रात एक बजे 14 वर्षीय नाबालिग किशोरी का उसी के घर से अपहरण करने का प्रयास किया गया। अपहरण करने पहुंचे एक युवक को परिजनों ने दबोच लिया और उसकी धुनाई की। धुनाई के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ किशोरी को अगवा करने का प्रयास करने सहित पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि मंगलवार शाम को पूरा परिवार घर में सो रहा था। रात करीब एक बजे उनकी छत पर किसी के आने की आहट सुनाई दी। इस पर परिवार के सदस्य उठ गए। इसी दौरान कॉलोनी का ही एक युवक उनकी 14 वर्षीय बेटी के अपहरण का प्रयास करने लगा। परिजनों के शोर मचाने पर सभी सदस्य जाग गए और युवक की जमकर धुनाई की गई। किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी सातवीं की छात्रा है। आरोपी युवक ने उसकी बेटी के अपहरण का प्रयास किया। समय रहते उन्होंने आरोपी युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं सिटी पुलिस ने भी आरोपी युवक के खिलाफ पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।