{"_id":"5c61c60fbdec22270f4fcf67","slug":"91549911567-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हिंद फौज के जवान की मां को मिली जमीन हड़पने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजाद हिंद फौज के जवान की मां को मिली जमीन हड़पने के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। किसी दूसरी महिला की जगह खड़ी होकर तहसील कार्यालय में फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी रजिस्ट्री कराने के मामले में आरोपी महिला को इकोनोमिक सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है। गांव चांग निवासी आजाद हिंद फौज के जवान रामधन की मां हरबाई को प्रदेश सरकार से मिली जमीन को हड़पने के इस मामले में अब तक नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पुलिस ने रोहतक के सुंडाना निवासी कविता नामक महिला को गिरफ्तार किया है।
कविता ने हरबाई की बेटी समुंद्री की जगह तहसील कार्यालय में खड़ी होकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे दो लोगों को जमीन बेचने के लिए रजिस्ट्री करा दी थी। आजाद हिंद फौज के सिपाही रामधन की मौत के बाद उसकी मां हरबाई को हिसार जिला में साढ़े 12 एकड़ जमीन सरकार की तरफ से दी गई थी। अब यह जमीन हिसार एयरपोर्ट के समीप होने की वजह से करोड़ों रुपयों की कीमत की है। इसी जमीन को हड़पने के लिए शहीद के भतीजे ने ही साजिश रची थी। उसने कुछ प्रॉपर्टी डीलरों के साथ मिलकर इस जमीन को बेचने के लिए हरबाई की दो बेटियों की जगह तहसील कार्यालय में अन्य महिलाओं को खड़ा कर दिया, जबकि उनकी पहचान भी फर्जी दस्तावेजों के सहारे हथियाई गई। जांच अधिकारी वेद सिंह ने बताया कि कविता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।