फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   झुग्गी झोपड़ी में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

झुग्गी झोपड़ी में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म

Sat, 02 Feb 2019 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
झुग्गी झोपड़ी में महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
शहर की एक महिला के साथ युवक ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। शहर की एक बस्ती में रह रही एक महिला के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया और पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर उसे जान से मारने की धमकी दी। विवाहिता चार बच्चों की मां है और अपने पति के साथ पिछले दो सालों से अनबन के चलते अपनी मां के साथ ही झुग्गी में रह रही है। विवाहिता की शिकायत पर सिटी पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में 30 वर्षीय विवाहिता ने बताया कि उसके चार बच्चे हैं, जो उसके पति के पास ही रहते हैं। पिछले दो साल से उसका अपने पति के साथ अनबन चल रही है। इसी वजह से वह अपने मायके में ही रह रही है। उसके पिता की मौत हो चुकी हैं, जबकि वह अपनी मां के साथ रह रही है। उसने बताया कि 30 जनवरी की देर रात 12 बजे उसके घर में एक युवक घुस गया और उसके साथ जोर जबरदस्ती की। आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने बताया कि उसकी मां अपने मायके गई हुई थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने उसे अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। सिटी पुलिस की जांच अधिकारी बसंती देवी ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जल्द ही पुलिस आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed