{"_id":"5c0c1927bdec224160711e90","slug":"91544296743-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले रात को गांव में हुआ घमासान, फिर अस्पताल में चले लात-घूंसे, दोपहर में हुआ समझौता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहले रात को गांव में हुआ घमासान, फिर अस्पताल में चले लात-घूंसे, दोपहर में हुआ समझौता
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। कोंट गांव में एक ही परिवार के लोगों में जमीनी विवाद में खूब हंगामा हुआ। झगड़े में दो महिलाओं समेत पांच घायल हुए। गांव में झगड़े के शनिवार सुबह अस्पताल में समझौता पंचायत हुई। जिसमें भी जमकर लात घूंसे चले। बाद में पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। दोपहर के समय दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया।
शुक्रवार देर शाम कोंट गांव में परिवार के ही दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद होने पर जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें दोनों ओर से जगबीर, आशीष, उर्मिला, जिले सिंह, शीला देवी को चोट आई। जिन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इमरजेंसी में भी रात को तनावपूर्ण माहौल रहा। सुबह मामले को लेकर अस्पताल परिसर स्थिति ट्रेनिंग सेंटर के पास दोनों पक्षों की पंचायत हुई। जहां बात बिगड़ने पर दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले सूचना पर सामान्य अस्पताल चौकी से एएसआई धर्मबीर मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को अलग किया। झगड़े की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों पक्षों में आपसी समझौता हुआ और दोनों ही पक्षों ने किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करवाने से इंकार कर दिया। मामले में सदर थाना से जांच अधिकारी रमेश और अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर परिवार के ही लोगों में झगड़ा था। अस्पताल में झगड़ा हुआ तो दोनों पक्षों को अलग किया। दोनों पक्षों ने मामले में समझौता कर लिया है।