फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चार के खिलाफ केस दर्ज, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

चार के खिलाफ केस दर्ज, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Tue, 12 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Tue, 12 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
चार के खिलाफ केस दर्ज, घायलों को कराया गया अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बलियाली गांव के नजदीक बाइक सवार दो युवकों से रात के समय चाकू से हमला कर 50 हजार रुपये लूटने का मामला प्रकाश में आया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत पर चार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामला आठ जून की रात करीब नौ बजे का है। बलियाली वासी राजेश अपने एक रिश्तेदार बामला वासी विकास के साथ बाइक से बलियाली आ रहे थे। बलियाली गांव के नजदीक सड़क पर कुछ युवकों ने उनकी बाइक रूकवा ली और दोनों पर हमला किया। आरोप है कि विकास पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद हमलावर उनके पास से 50 हजार रुपये लूट ले गए। दोनों घायलों ने पुलिस और परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बलियाली वासी राजेश ने बताया कि विकास के पास 50 हजार रुपये थे जो वह किसी कार्य से रमेश नामक व्यक्ति से लेकर आया था। जब वे बलियाली गांव में पूर्व सरंच छबिलदास के खेत के पास पहुंचे तो खेतों से चार युवक लाठी-डंडे, चाकू आदि लेकर बाहर आए और बाइक रुकवाकर हमला कर दिया। विकास पर चाकू से हमला कर 50 हजार रुपये छीन लिए गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ता शुरू की। शिकायत के बाद बलियाली वासी मामन, सुमेर, पवन और सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में एसएचओ बवानीखेड़ा देशराज दहिया ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है। चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed