फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   अपहरण व सामूहिक बलात्कार का आरोप

अपहरण व सामूहिक बलात्कार का आरोप

Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
अपहरण व सामूहिक बलात्कार का आरोप
सोसायटी बैंक की छत पर बेसुध मिली लड़की, अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
तोशाम थाना अंतर्गत एक गांव में बीती रात लड़की के अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की गांव के सोसायटी बैंक की छत पर बेसुध हालत मेें मिली। लड़की ने बताया कि शौच आदि के लिए वह घर से बाहर निकली तो दो युवक उसे जबरन उठा ले गए और उससे दुराचार किया।
लड़की के भाई ने थाने में दी शिकायत में बताया कि बीती रात उसकी बहन गायब हो गई। तलाश की तो गांव के सोसायटी बैंक की छत पर बेसुध हालत में मिली। घर आकर उसने अपनी माता को आपबीती बताई। उसकी बहन ने बताया कि वह शौच के लिए घर से निकली, तभी गांव का एक युवक अपने साथी के साथ आया और उसे जबरन उठा ले गया। दोनों ने उसके साथ दुराचार किया। जान से मारने की धमकी देते हुए किसी को इस घटना के बारे में न बताने को कहा। तोशाम पुलिस ने बताया कि पीड़िता के भाई की ओर से शिकायत मिल गई है। पुलिस तफ्तीश कर रही है, इसके बाद मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

--
नाबालिग लड़की गायब, युवक के खिलाफ केस दर्ज
क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध हालात में नाबालिग लड़की लापता हो गई। लड़की के पिता ने गांव के एक युवक पर बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने बताया कि 14 अप्रैल की रात को उसकी नाबालिग बेटी गायब हो गई। उसे शक है कि गांव का युवक उसे बहलाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed