{"_id":"5ab55c464f1c1bc0758b72dd","slug":"91521835078-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नील गाय के कारण कार पेड़ से टकराई, दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नील गाय के कारण कार पेड़ से टकराई, दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत
Updated Sat, 24 Mar 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नील गाय के कारण पेड़ से टकराई कार, दो की मौके पर मौत
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम।
तोशाम-भिवानी मार्ग पर गांव बीरण के पास कार के आगे अचानक नील गाय आ जाने से कार का संतुलन बिगड़ गया और कार पेड़ से जा टकराई। शुक्रवार देर शाम हुए इस हादसे में दांग कला निवासी दो व्यक्तियों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी को तोशाम के सरकारी अस्पताल लाया गया। वहां पर दो व्यक्तियों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक अन्य घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल ले गए। तोशाम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की।
गांव दांग कलां निवासी अमित अपने नाना-नानी को छोड़कर भिवानी से वापस आ रहा था। रास्ते मे गांव के बलबीर, जयसिंह, उमेश व नवीन मिल गए। उन्हें भी अमित ने अपनी कार में बैठा लिया। जब वे बीरण गांव के पास पहुंचे तो अचानक उनकी कार के सामने नीलगाय आ गई, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी पेड़ से जा टकराई। गाड़ी पेड़ से टकराने के बाद चालक अमित व बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव का ही जयसिंह गभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में सवार उमेश व नवीन बाल-बाल बच गए। शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तोशाम में लाया गया। चिकित्सकों ने जयसिंह को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया, लेकिन परिजन उसे हिसार निजी अस्पताल ले गए।