{"_id":"5c72ec21bdec22120179c0dd","slug":"81551035425-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले के एक गांव में घर के बाहर से नाबालिग लड़की का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में महिला पुलिस थाने की टीम ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
महिला पुलिस थाने में दी गई शिकायत में 17 वर्षीय लड़की ने आरोप लगाया था कि गत 7 फरवरी को देर रात को बाइक पर दो युवकों ने उसका घर के बाहर से अपहरण कर लिया और खेतों में ले गए, जहां पहले से ही एक युवक मौजूद था। वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। मामले में महिला पुलिस थाने में तीनों आरोपी युवकों के खिलाफ पोक्सो व एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच डीएसपी को सौंपी गई। इसी मामले में महिला पुलिस थाने की टीम ने दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए थे। अब तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी नाबालिग है।