फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   कार ने महिला को कूचला, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

कार ने महिला को कूचला, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम

Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
कार ने महिला को कूचला, गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लोहारू। गांव खरकड़ी में खेत से लौट रही एक महिला को कार सवार ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि कार सवार तीन युवकों ने शव को खुर्द-बुर्द करने के मकसद से गाड़ी में डालने का प्रयास किया। इसी दौरान मृतका का पति व ग्रामीण पहुंच गए और एक आरोपी को पकड़ लिया। जबकि दो आरोपी भाग निकले। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने लोहारू-सिवानी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे मुख्य मार्ग को जाम रखा गया। बाद में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिए है तो जाम खोला गया।
मामला दोपहर करीब साढ़े 12 बजे का है। गांव खरकड़ी वासी 35 वर्षीय महिला कविता खेत से घर लौट रही थी। घर के नजदीक पीछे से आयी स्कोडा कार ने उसे कुचल दिया। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका के पति राजेश ने बताया कि वह भी अपनी पत्नी के पीछे थोड़ी दूरी पर चल रहा था। हादसे के बाद कार सवार तीन युवकों ने नीचे उतरकर शव को खुर्द-बुर्द करने के इरादे से गाड़ी में रखने का प्रयास किया। वह और कुछ ग्रामीण दौड़े तो युवक भागने लगे। ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया मगर दो युवक एक बाइक से फरार हो गए। ग्रामीणों ने पकड़े गए युवक की धुनाई कर दी। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे भिवानी अस्पताल में रेफर किया गया। घायल युवक का नाम अंकित बताया जा रहा है।
विज्ञापन

हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने लोहारू-सिवानी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर डीएसपी व लोहारू थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को उचित कार्रवाई कर समझाने का प्रयास किया। मगर ग्रामीण नहीं माने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को सूचना दी कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बच्चों से उठ गया मां का साया
मृतका कविता का गांव पटौदी की थी। साल 2002 में खरकडी निवासी राजेश के साथ उसकी शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जिनमें 13 वर्ष की लड़की और 11 वर्षीय बेटा है। हादसे के बाद दोनों बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है। मृतका के पति राजेश ने बताया कि हादसा इतना भयानक थाक कि मौके पर कार का टायर तक फट गया। उसकी पत्नी टक्कर लगते ही दूर जा गिरी।


कविता नामक महिला को तेज गति कार ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने हमें तीन-चार नाम बताए हैं जिनमें से तीन को राउंड अप करने के लिए टीम भेजी गई है। एक को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा है। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
रामनिवास, थाना लोहारू प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed